'हम यूपी के नौजवानों को इजरायल...', प्रियंका गांधी के 'फिलिस्तीन' बैग लेकर संसद आने पर योगी आदित्यनाथ का तंज
प्रियंका गांधी के सोमवार को फिलिस्तीन के सपोर्ट वाला बैग संसद में लाने का मुद्दा उत्तर प्रदेश की विधानसभा में भी सुनाई दिया. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रियंका गांधी पर उनका नाम लिए बिना तंज कसा और कहा कि इजरायल में नौकरी करके नौजवान जो पैसा यूपी भेजते हैं. उससे प्रदेश का विकास होता है.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कांग्रेस महासचिव और वाडनाड से जीतकर लोकसभा पहुंची प्रियंका गांधी पर तंज कसा. उन्होंने ये हमला सोमवार को प्रियंका गांधी के 'फिलिस्तीन' लिखा बैग लेकर संसद पहुंचने पर की. उन्होंने कहा कि एक तरफ पूरा देश से युवा नौकरी के लिए इजरायल जा रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ वायनाड की सांसद फिलिस्तीन को समर्थन देने के लिए ये काम कर रही है.
सीएम योगी ने यूपी विधानसभा में प्रियंका गांधी का नाम लिए बिना कहा कि एक कांग्रेस नेत्री कल(सोमवार) फिलिस्तीन का बैग लेकर संसद में घूम रही थीं. और महोदय हम यूपी के जवानों को इजरायल भेज रहे हैं. यूपी से लगभग 5600 से ज्यादा नौजवान निर्माण कार्य के लिए इजरायल गए हैं. हर नौजवान को मुफ्त में रहना और खाना मिल रहा है. इसके साथ ही उसे 1.5 लाख रुपये हर महीने मिल रहे हैं .
यूपी के नौजवानों को सुरक्षा की गारंटी
सीएम योगी ने कहा कि इसके साथ इजरायल में हमारे नौजवानों को सुरक्षा की गारंटी भी मिल रही है. अभी इजरायल के दूत आए थे. उन्होंने कहा कि हम उत्तर प्रदेश के और युवाओं को अपने देश में ले जाएंगे. उनका कहना था कि यूपी का नौजवान अच्छा काम कर रहा है. रोजगार की उसकी दक्षता को दुनिया मान रही है. आप ये भी मानिए जब वो घर 1.5 लाख रुपये भेजता है तो प्रदेश के विकास में योगदान देता है. हमें ऐसे नौजवानों का अभिनंदन करना चाहिए.
प्रियंका के बैग में ऐसा क्या था?
वायनाड की सासंद जो बैग सोमवार को संसद में आईं थीं, उस बैग में फिलिस्तीन लिखा होने के साथ ही एक तरबूज भी बना था. जो फिलिस्तीन के साथ एकजुटता का प्रतीक भी है. पिछले साल अक्टूबर में हमास द्वारा किए गए इजरायल में किए हमलों के बाद इजरायली सेना IDF ने फिलिस्तीन के खिलाफ जंग छेड़ दी थी. इजरायल के फिलिस्तीन पर हमले के खिलाफ वो मुखर रही हैं.
बैग पर हुआ विवाद?
प्रियंका गांधी को संसद में फिलिस्तीन का बैग लेकर जाने पर सवाल उठाने वालों को जवाब देते हुए प्रियंका ने कहा कि अब मैं क्या कपड़े पहनूंगी,यह कौन तय करेगा? यह तो आम पितृसत्ता है कि आप तय करते हैं कि महिलाएं क्या पहनेंगी. मैं ऐसा नहीं मानती. मैं वही पहनूंगी जो मैं चाहती हूं. बैग को उठाकर दिखाते हुए उन्होंने कहा कि मैंने कई बार कहा है कि इस बारे में मेरे क्या विचार हैं. अगर आप मेरा ट्विटर हैंडल देखें तो मेरी सभी टिप्पणियां वहां हैं.
और पढ़ें
- Year Ender Politics 2024: अयोध्या में हार से बीजेपी को नहीं बचा पाए 'राम लला', भव्य मंदिर बनाने के बाद भी जनता क्यों थी नाराज?
- 'फिलिस्तीन' के बाद अब 'बांग्लादेश वाला बैग' लेकर संसद पहुंची प्रियंका, 'झोला' लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
- Delhi Mahila Adalat: अरविंद केजरीवाल को अखिलेश यादव ने दिल्ली आकर दिया बड़ा तोहफा, राहुल गांधी की बढ़ गई टेंशन!