कौन है महाकुंभ की मोनालिसा? वीडियो में देखें आंखों में ऐसा क्या है खास कि पूरा देश हुआ दीवाना
कई सोशल मीडिया यूजर्स का दावा है कि महाकुंभ में माला बेचने वाली लड़की, जो अब वायरल हो रही है उनका नाम मोनालिसा भोसलें है और वह इंदौर से है.
Mahakumbh 2025: इन दिनों प्रयागराज में महाकुंभ 2025 धूमधाम से आयोजित हो रहा है. इस बार महाकुंभ कई अनोखी वजहों से सुर्खियां बटोर रहा है. कभी 'आईआईटीयन बाबा' तो कभी 'कांटे वाले बाबा' चर्चा का विषय बने हुए हैं. किन इस बार एक साधारण माला बेचने वाली लड़की 'मोनालिसा' ने अपनी सुंदरता और अंदाज से इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है
मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली यह लड़की, जो खुद को 'मोनालिसा' कहती है. वह महाकुंभ मेले में मोतियों की माला बेचते हुए नजर आई. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में उसकी खूबसूरत आंखें, सांवला रंग और नुकीले चेहरे के फीचर्स लोगों का ध्यान खींच रहे हैं. लेकिन बढ़ती पॉपुलैरिटी ने अब उसके लिए परेशानी खड़ी कर दी है.
रोजी-रोटी में हुई दिक्कत
एक अन्य वायरल वीडियो में मोनालिसा ने अपनी परेशानी जाहिर की. उसने कहा, 'सारे दिन फोटो ही फोटो खींचते रहते हैं. दिन भर फोटो खिंचवाते हैं, माला भी नहीं बेचने देते.' बढ़ती भीड़ और बार-बार फोटो खिंचवाने के कारण उसे अपनी रोजी-रोटी में दिक्कत हो रही है. लोग अब मोनालिसा की सुरक्षा और शांति की कामना कर रहे हैं. साथ ही, महाकुंभ जैसे पवित्र आयोजन में महिलाओं की इज्जत और निजता बनाए रखने की बात पर जोर दिया जा रहा है.