UP PET-2026 का विज्ञापन जल्द जारी होगा, OTR में सुधार का ये है अंतिम मौका
आयोग ने 14 जुलाई से ओटीआर की सुविधा उपलब्ध कराई थी. इसका मकसद यह था कि अभ्यर्थियों को हर भर्ती के आवेदन के समय अपनी मूल जानकारी बार-बार नहीं भरनी पड़े. एक बार सही जानकारी दर्ज करने के बाद बाद की सभी परीक्षाओं में आसानी हो जाए.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा शुरू की है. आयोग ने वन टाइम रजिस्ट्रेशन यानी ओटीआर में गलतियां सुधारने का मौका दिया है. यह सुधार आगामी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा यानी पीईटी के पंजीकरण से पहले करना जरूरी होगा.
UP PET-2026 का विज्ञापन जल्द जारी होगा
आयोग ने 14 जुलाई से ओटीआर की सुविधा उपलब्ध कराई थी. इसका मकसद यह था कि अभ्यर्थियों को हर भर्ती के आवेदन के समय अपनी मूल जानकारी बार-बार नहीं भरनी पड़े. एक बार सही जानकारी दर्ज करने के बाद बाद की सभी परीक्षाओं में आसानी हो जाए. लेकिन कई अभ्यर्थियों ने ओटीआर में दर्ज विवरण में गलतियां बताईं और संशोधन की मांग की. इन मांगों को देखते हुए आयोग ने संशोधन का अवसर प्रदान किया है.
OTR में सुधार का ये है अंतिम मौका
जो अभ्यर्थी अपने ओटीआर में कोई भी जानकारी बदलना चाहते हैं, उन्हें पीईटी पंजीकरण शुरू होने से पहले यह काम पूरा करना होगा. यूपी पीईटी-2026 का विज्ञापन जल्द जारी होने वाला है. अभी तक ओटीआर में करीब चार लाख अभ्यर्थी पंजीकृत हो चुके हैं.
Also Read
संशोधन के नियमों में कुछ अंतर रखा गया है. जिन अभ्यर्थियों ने पीईटी-2025 की पंजीकरण संख्या के आधार पर ओटीआर पूरा किया है, वे अपना नाम, जन्म तिथि और मोबाइल नंबर नहीं बदल सकेंगे. इन तीन बातों को छोड़कर बाकी सभी विवरणों में संशोधन संभव है. वहीं, जो अभ्यर्थी पहली बार नया ओटीआर कर रहे हैं, उनके मोबाइल नंबर में बदलाव नहीं हो सकेगा. लेकिन अन्य सभी जानकारियां वे सुधार सकते हैं.
संशोधन करने के लिए अभ्यर्थियों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. वहां लॉगिन करके अपनी प्रोफाइल में जरूरी बदलाव कर सकते हैं. बदलाव पूरा होने के बाद ओटीआर का प्रिंटआउट निकाल लेना चाहिए. सभी प्रविष्टियों को ध्यान से जांच लें ताकि कोई नई गलती न रह जाए.