Budget 2026

राह चलते दादा-पोते पर दो सांडों ने किया हमला, बुरी तरह हुए घायल, ऐसे बची जान; वीडियो देखकर निकल जाएगी चीख

मामला लखनऊ के खजुहा का है. शाम करीब 6 बजे दादा अपने पोते को गली में टहला रहे थे तभी सामने खड़े एक सांड ने उन पर हमला कर दिया. एक सांड के बाद दूसरा सांड भी वहां आ गया और दोनों ने नाती-पोते को सड़क पर गिरा लिया और उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया.

Two bulls attacked grandfather and grandson in Khajuha in Lucknow
Sagar Bhardwaj

राह चलते लोगों पर आवारा पशुओं के हमले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. ताजा मामला लखनऊ का है जहां दो आवारा सांडों ने राह चलते दादा और पोते पर बुरी तरह से हमला कर दिया. हमला इतना भयानक था कि देखनेवालों की चीखें निकल गईं. यह पूरी घटना गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.

मामला लखनऊ के खजुहा का है. शाम करीब 6 बजे दादा अपने पोते को गली में टहला रहे थे तभी सामने खड़े एक सांड ने उन पर हमला कर दिया. एक सांड के बाद दूसरा सांड भी वहां आ गया और दोनों ने नाती-पोते को सड़क पर गिरा लिया और उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया.

गनीमत यह रही कि वह छोटा बच्चा किसी तरह से उस सांड के हमले से बच निकला और कार के पीछे छिप गया. दोनों सांड बच्चे के दादा पर हमला करते रहे. हमला होते देख पास ही से एक व्यक्ति वहां आया और उसने दोनों सांडों को वहां से धकेलकर शख्स की जान बचाई. हालांकि इस हमले में नाती-पोते दोनों बुरी तरह घायल हो गए.

जलवायु परिवर्तन के कारण आक्रामक हो रहे हैं पशु

जलवायु परिवर्तन न केवल इंसानों बल्कि जानवरों पर भी नकारात्मक असर डाल रहा है. एक रिपोर्ट के अनुसार, जलवायु परिवर्तन के कारण जानवर आक्रामक हो रहे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, जैसे-जैसे तापमान बढ़ेगा जानवरों की आक्रामकता और अधिक बढ़ती जाएगी.