IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

सुल्तानपुर: ज्वेलरी शॉप में बंदूक की नोक पर लूटपाट, ग्राहक तक को नहीं छोड़ा

यूपी के सुल्तानपुर में ज्वेलरी की दुकान में तकरीबन आधा दर्जन बदमाशों ने लूटपाट की. हथियार ताने बदमाश दुकान में घुसे और 15 मिनट के भीतर ज्वेलरी को दो बैग में भरकर ले गए हैं. सभी ने अपने मुंब पर गमछा बांध रखा था. पुलिस ने ज्वेलरी शॉप के भीतर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी अपने कब्जे में ले ली है.

Social Media
India Daily Live

यूपी के सुल्तानपुर में ज्वेलरी की दुकान में लूटपाट का मामला सामने आया है. तकरीबन आधा दर्जन बदमाशों ने दिन दहाड़े ज्वेलरी शॉप के भीतर घुसकर हथियारों के दम पर दो बैग ज्वेलरी लूट ली हैं. हथियार ताने बदमाश दुकान में घुसे और  15 मिनट के भीतर ज्वेलरी को दो बैग में भरकर ले गए हैं. सभी ने अपने मुंब पर गमछा बांध रखा था. कुछ बदमाश हेमलेट पहने हुए थे. 

लूट की बड़ी वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में मचे हड़कंप के बीच पुलिस अधीक्षक खुद मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच पड़ताल की. दरअसल, ये घटना बुधवार को तकरीबन 12:00 बजे की है. बदमाश शहर के पॉश इलाके कोतवाली में स्थित भरतजी सर्राफ की प्रतिष्ठित दुकान पर पहुंचे थे. सिर पर हेलमेट लगाकर और मुंह लपेटकर दुकान में घुसे बदमाशों ने दुकान मालिक और वहां पर खरीदारी कर रहे ग्राहकों की कनपटी पर हथियार तान दिए.

ग्राहकों को भी धमकाया

डर मारे के सभी चुपपाच बैठे रहे. बदमाशों द्वारा दुकानदार और ग्राहकों के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की गई. 15 मीनट कर लूटपाट मचाने के बाद बैग भरकर बदमाश वहां से फरार हो गए. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की है, एसपी सोमेन बर्मा ने आश्वासन दिया है कि मामले को जल्द ही सुलझा लिया जाएगा. 

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने ज्वेलरी शॉप के भीतर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी अपने कब्जे में ले ली है. पुलिस फुटेज के आधार पर लूटपाट करके फरार हुए बदमाशों की तलाश में जुट गई है. पुलिस का कहना है कि मामले को जल्द ही सुलक्षा लिया जाएगा.