Sitapur Murder Case: पूर्व CM और MLA से है मृतका का कनेक्शन! चुनाव के बाद योगी सरकार लेगी ये एक्शन

Sitapur Murder Case Update: उत्तर प्रदेश के सीतापुर में हुई 6 संदिग्ध मौतों का राज खुल गया है. हालांकि, इस केस में मृतका का कनेक्शन पूर्व CM वीर बहादुर सिंह से जुड़ रहा है जिससे ये मामला हाई प्रोफाइल हो गया है.

Social Media
India Daily Live

Sitapur Murder Case: सीतापुर के रामपुर मथुरा थाना इलाके के अल्हापुर में एक ही परिवार के 6 लोगों की हत्या के मामले में STF ने जांच शुरू कर दी है. हाई प्रोफाइल हत्याकांड के मास्टरमाइंड के पकड़ में आने के बाद नया खुलासा हुआ है. मृतका प्रियंका पूर्व CM वीर बहादुर सिंह की नातिन और MLA फतेहबहादुर सिंह की भांजी बताई जा रही है. मामले में पुलिस अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.

11 मई को हुई थी हत्या
11 मई को हुई हत्याओं की जांच पहले पुलिस कर रही थी लेकिन उसे आरोपियों ने मनगढ़ंत कहानी सुना दी थी. इसके बाद मामले की जांच STF को सौंपी गई थी. STF ने मामले का खुलासा कर दिया और आरोपी अजीत पुलिस की गिरफ्त में लेकर पूछताछ शुरू की.

पूर्व CM की नातिन, MLA की भांजी
हत्याकांड में अनुराग, उनकी पत्नी प्रियंका और मां सावित्री और तीन बच्चों को मारा गया है. बताया जा रहा है मृतका प्रियंका पूर्व CM वीर बहादुर सिंह की नातिन और MLA फतेहबहादुर सिंह की भांजी है. ऐसे में मामला हाई प्रोफाइल हो गया है.

पुलिस पर उठ रहे सवाल
मामले में अब पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं. क्योंकि घटना के समय से ही मामले को सुसाइड बताकर जांच की जा रही थी. सीनियर अफसरों ने भी इस पर ध्यान नहीं दिया जिससे उनकी शिथिलता के कारण केस और उलझ गया.

चुनाव के बाद होगा एक्शन
सूत्रों की मानें तो उत्तर प्रदेश सरकार इस मामले को गंभीरता से ले रही है. चुनाव के बाद इस मामले में बड़ी कार्रवाई हो सकती है. कहा जा रहा है कि कई सीनियर अफसरों पर गाज गिर सकती है.

क्या था मामला
11 मई को रामपुर मथुरा थाना इलाके के अल्हापुर में 45 साल के अनुराग सिंह, उसकी पत्नी उम्र प्रियंका, मां सावित्री को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. अनुराग और प्रियंका के तीन बच्चों अरना, अरवी और आद्विक को छत से फेंक दिया था जिससे उनकी मौत हो गई थी. शुरुआती जांच में मामले को आत्महत्या बताया जा रहा था लेकिन जांच आगे बढ़ी तो ये खौफनाक वारदात का सच सामने आया.