‘भ्रम फैलाया जा रहा है...’, राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई

उन्नाव में राष्ट्रगान के कथित अपमान को लेकर विवाद के बीच विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने वायरल वीडियो पर सफाई दी और इसे भ्रामक तरीके से फैलाने का आरोप लगाया.

X
Sagar Bhardwaj

उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के उन्नाव दौरे के दौरान राष्ट्रगान को लेकर विवाद खड़ा हो गया. सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो के आधार पर विपक्षी दलों ने महाना पर राष्ट्रगान के अपमान का आरोप लगाया. विवाद बढ़ने के बाद महाना ने पूरे मामले पर अपना पक्ष रखा है.

‘पहले सच जानें, फिर आरोप लगाएं’

सतीश महाना ने कहा कि सोशल मीडिया पर वीडियो को ऐसे पेश किया जा रहा है, जिससे लोगों के बीच गलतफहमी पैदा हो रही है. उन्होंने कहा कि किसी भी वीडियो पर प्रतिक्रिया देने या आरोप लगाने से पहले उसके पीछे की पूरी सच्चाई जानना जरूरी है.


‘राष्ट्रगान और संविधान का सर्वोच्च सम्मान’

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो के आधार पर गलत विश्लेषण किया जा रहा है. उन्होंने दावा किया कि उन्होंने हमेशा संविधान और राष्ट्रगान का सम्मान किया है और आगे भी करते रहेंगे. महाना ने लोगों से तथ्यों की पुष्टि के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचने की अपील की.