जंगल कौड़िया-कालेसर फोरलेन की मरम्मत शुरू, डायवर्जन से राहगीर परेशान

सड़क के मेहंदरिया गांव के पश्चिमी लेन पर मरम्मत कार्य चल रहा है. यहां से गुजरने वाले सभी वाहनों को कट के रास्ते शेरपुर चमराह गांव के सामने वाले कट से होकर निकाला जा रहा है. वहीं कुसहरा गांव के सामने पूर्वी लेन पर काम होने के कारण एक लेन को पूरी तरह बंद कर दिया गया है.

Pinterest
Antima Pal

गोरखपुर: जंगल कौड़िया से कालेसर जाने वाले फोरलेन सड़क पर मरम्मत कार्य शुरू हो गया है. सड़क की खराब हालत को देखते हुए दो जगहों पर काम चल रहा है, जिसके कारण दोनों तरफ डायवर्जन लागू कर दिया गया है. इससे स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

जंगल कौड़िया-कालेसर फोरलेन की मरम्मत शुरू

सड़क के मेहंदरिया गांव के पश्चिमी लेन पर मरम्मत कार्य चल रहा है. यहां से गुजरने वाले सभी वाहनों को कट के रास्ते शेरपुर चमराह गांव के सामने वाले कट से होकर निकाला जा रहा है. वहीं कुसहरा गांव के सामने पूर्वी लेन पर काम होने के कारण एक लेन को पूरी तरह बंद कर दिया गया है. वाहन अब कुसहरा कट से पश्चिम दिशा में और अवईपकड़ गांव के सामने वाले कट से होकर अपने रास्ते पर जा रहे हैं.

मरम्मत कार्य के दौरान दोनों जगहों पर एक-एक लेन को बैरिकेडिंग करके लगभग तीन किलोमीटर तक बंद रखा गया है. इससे आम राहगीरों, छोटे वाहनों और भारी वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है. 


सात-आठ साल पुरानी सड़क फिर खराब

बताया जा रहा है कि यह फोरलेन सड़क मात्र 7-8 साल पहले बनकर तैयार हुई थी. इतने कम समय में सड़क पर जंपिंग (उछाल) आना और गड्ढे बनना स्थानीय लोगों के लिए हैरानी की बात है. रामचंद्र सिंह, अनूप शंकर पांडे, लाला शुक्ला, मोनू सिंह, ज्ञान प्रकाश सिंह समेत कई स्थानीय लोगों ने कहा कि 16 किलोमीटर लंबे इस फोरलेन पर लगातार छोटी-बड़ी घटनाएं होती रहती हैं.