ऐसा लगता है कि राम मंदिर चढ़ावे को लेकर देश में एजेंडा चलाया जा रहा है और आज उस एजेंडे पर राम मंदिर ट्रस्ट ने बैठक के बाद मुहर लगा दी. ट्रस्ट ने कहा कि ये बात सच है कि चढ़ावे में जो रकम मिली उसमें कुछ ऊंच-नीच हुई है लेकिन दाम में मिले सोने-चांदी के आभूषण पूरी तरह से सुरक्षित हैं. ट्रस्ट ने ना केवल बताया बल्कि मीडिया के सामने वो सभी कीमती आभूषण दिखाए भी. ट्रस्ट ने सोने से मढ़ी 5 करोड़ रुपए की कीमती की वो रामचरितमानस भी दिखाई जिसे मंदिर को दान किया गया था और जिसको लेकर आरोप लगाया जा रहा था कि वह गायब है. इसी के साथ ट्रस्ट ने कहा कि राम मंदिर चंदा चोरी मामले को विपक्ष द्वारा राजनीतिक रूप दिया जा रहा है और ये सब कुछ राजनीति को चमकाने के लिए हो रहा है. वीडियो में देखें राम मंदिर ट्रस्ट ने क्या कुछ कहा?