दबिश देकर लौट रही पुलिस टीम की स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, दरोगा की मौत; महिला समेत 4 पुलिसवाले घायल

महारगंज में एक दर्दनाक हादसे में दरोगा की जान चली गई. यह हादसा गोरखपुर–महराजगंज मार्ग पर हुआ, जहां पुलिस की स्कॉर्पियों अनियंत्रित होकर पलट गई.

X
Ashutosh Rai

उत्तर प्रदेशः महराजगंज से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है. श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र से दबिश देकर लौट रही गोरखपुर पुलिस टीम की स्कॉर्पियों पेड़ से टकरा गई. इस हादसे में दरोगा की मौत हो गई. कार में महिला दरोगा, सीनियर एसआई, दो कॉन्स्टेबल और चालक घायल हैं. यह हादसा बेहद ही दर्दनाक था. मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार स्कॉर्पियों के चित्थड़े उड़ गए थे. पुलिस विभाग से कई साथियों का कहना है कि उन्होंने घने कोहरे की चेतावनी भी दी थी.

देखिए दो तस्वीरें...

Police Scorpio after accident
Dead Inspector

कैसे हुआ हादसा

यह हादसा गोरखपुर–महराजगंज मार्ग पर कतरारी काली मंदिर के पास सुबह करीब 6:30 बजे हुआ था. एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियों जिसमें पुलिस के दरोगा सेेमत कई पुलिसकर्मी मौजूद थे. पुलिस टीम कुशीनगर में दबिश देकर गोरखपुर लौट रही थी. जांच में पाया गया कि ड्राइवर को झपकी आ गई थी. वहीं कार के तेज रफ्तार के कारण नियंत्रण बनाना मुश्किल हो गया. नियंत्रण खोने के बाद स्कॉर्पियो डिवाइडर पर चढ़ गई और फिर पेड़ से जा भिड़ी. हादसा सुबह भोर में होने के कारण पुलिसकर्मी रास्ते पर तड़पते रहे. हादसे के बाद आसपास के लोग पहुंचे और पुलिसकर्मियों को गाड़ी से बाहर निकाला.

मौके पर पहुंचे लोग

हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिसकर्मियों को कार से निकालकर अस्पताल पहुंचाया. टीम में एसएसआई रमेश चंद्र कुशवाहा, दरोगा संतोष कुमार, दरोगा गीता, दो कॉन्स्टेबल शामिल थे. मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को भी घटना की जानकारी दे दी थी. उसके बाद घायलों को इलाज के लिए गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज लाया गया. इलाज के दौरान दरोगा संतोष कुमार की मौत हो गई.

साथियों ने दी थी चेतावनी

घने कोहरे ने एक बार फिर जान ले ली. सड़क पर दृश्यता बेहद कम थी और साथी पुलिसकर्मियों ने पहले ही सावधानी बरतने की सलाह दी थी. बताया जा रहा है कि सिंदुरिया से ड्यूटी पर निकलने से पहले साथियों ने खराब मौसम और घने कोहरे का हवाला देते हुए वाहन से जाने से मना किया था. उन्होंने इंतजार करने या मौसम साफ होने तक रुकने की बात कही थी, लेकिन जल्दबाजी भारी पड़ गई.