बरेली बना मिर्जापुर! बीच सड़क जमकर बरसीं गोलियां, कैसे प्लॉट कब्जे के लिए हो गया गैंगवार? पढ़ें एक-एक डीटेल
Crime News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां दिन के उजाले में दो गुट एक-दूसरे के ऊपर सैकड़ों राउंड गोलियां बरसाते नजर आए हैं. यह घटना इज्जतनगर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है. रिपोर्ट के मुताबिक, यह गोलीबारी एक प्लॉट के कब्जे को लेकर हुई. पुलिस ने इस दौरान कई आरोपियों को हिरासत में लिया है. वहीं, कुछ लोग अभी भी उसकी गिरफ्त से दूर हैं. पुलिस उन्हें पकड़ने के लिए लगातार दबिश दे रही है.
Crime News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में लोगों ने सुबह-सुबह ही मिर्जापुर की शूटिंग देख ली, लेकिन यह शूटिंग किसी फिल्म की नहीं बल्कि हकीकत में हो रही थी. शनिवार सुबह यहां के दो पक्षों के बीच आमने-सामने हुई गोलीबारी का वीडियो वायरल हो गया. इस वीडियो में दिन दहाड़े दो गुट दिन के उजाले में सैकड़ों राउंड गोलियां चलाते नजर आए. गोलीबारी के दौरान लोग अपनी जान बचाने के लिए भागते हुए नजर आ रहे हैं. कहा जा रहा है कि यह विवाद एक प्लॉट के कब्जे को लेकर हुआ.
रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के पीलीभीत बाईपास रोड पर स्थित बजरंग ढाबे के पास की बताई जा रही है. प्लॉट को कब्जा करने को लेकर यह विवाद हुआ है. यह विवाद मार्बल कारोबारी और बिल्डर के गुर्गों के बीच हुआ है. इसमें दोनों पक्षों की ओर से गोलीबारी, पथराव और आगजनी हुई है. विवाद के बाद पूरे इलाके में दशहत फैल गई. लोग अपनी जान बचाते नजर आए. कहा जा रहा है कि लगभग 30 मिनट तक दोनों गुट एक-दूसरे के ऊपर गोलियां बरसाते रहे. जानकारी के मुताबिक, इस गोलीबारी में छत पर टहल रहे एक शख्स को गोली लगी है जिसले वह घायल हो गया है.
दोनों गुटों ने बरसाई एक-दूसरे पर गोलियां
वीडियो में दोनों पक्ष मिर्जापुर वेब सीरीज की तरह एक दूसरे पर गोलियां बरसाते नजर आए. इस दौरान वे यहीं नहीं रुके. उन्होंने गाड़ियों को भी आग के हवाले कर दिया. प्लॉट के कब्जे को लेकर हुई यह वारदात शनिवार सुबह 7 बजे के आसपास की बताई जा रही है. इस वारदात में बिल्डर राजीव राणा के गुर्गों ने जमकर उत्पात मचाया है.
पुलिस ने गिरफ्तार किए आरोपी
घटना की जानकारी होते ही प्रशासन हरकत में आ गया. पुलिस ने दोनों गुटों के खिलाफ कार्रवाई की. पुलिस ने कारोबारी आदित्य और उसके बेटे अविरल को गिरफ्तार किया है. इसके अलावा पुलिस ने बिल्डर के गुर्गों को भी पकड़ा है. पुलिस ने फायरिंग में इस्तेमाल की गईं लाइसेंसी हथियारों को भी अपने कब्जे में ले लिया है. पुलिस का कहना है कि वह दोनों पक्षों पर एफआईआर दर्ज करके आगे की कार्रवाई सुनिश्चित कर रही है. फायरिंग में शामिल कई लोग अब भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं.