menu-icon
India Daily

लखनऊ कोचिंग अग्निकांड: 15 मासूमों की मौत; जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे छात्र

लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक तीन मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया. दूसरे फ्लोर पर चल रही कोचिंग में छात्र फंस गए. अब तक 15 शव निकाले जा चुके हैं.

Ashutosh
Edited By: Ashutosh Rai
लखनऊ कोचिंग अग्निकांड: 15 मासूमों की मौत; जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे छात्र
Courtesy: X

सोमवार दोपहर लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक तीन मंजिला इमारत में अचानक आग लग गई, जिसने पूरे इलाके में अफरातफरी मचा दी. बिल्डिंग के दूसरे फ्लोर पर लर्निंग स्पेस नाम की लाइब्रेरी और एक स्टूडियो में काम करने वाले कई लोग धुएं और आग के बीच फंस गए. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और अब तक 15 लोगों के शव बरामद हो चुके हैं.

जान बचाने को पहली मंजिल से कूदा छात्र

आग की लपटें तेजी से फैलती देख बिल्डिंग के अंदर मौजूद कुछ छात्र घबराहट में खुद को बाथरूम में बंद करने पर मजबूर हो गए. वहीं एक छात्र ने पहली मंजिल से नीचे छलांग लगाकर अपनी जान बचाने की कोशिश की. हालांकि वह नीचे लगी लोहे की ग्रिल पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया. आलमबाग से आए एक पिता प्रभजोत सिंह ने बताया कि उनके बेटे ने सवा दो बजे फोन करके कहा कि पापा बचा लीजिए, यहां आग लग गई है और तब से उनका बेटा लापता है.

दीवार तोड़कर अंदर घुसे दमकलकर्मी

घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की करीब दस गाड़ियां मौके पर पहुंची. एक हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही थी. वहीं दमकलकर्मियों ने बिल्डिंग की पीछे की दीवार तोड़कर अंदर दाखिल होने का रास्ता बनाया. करीब चौदह एम्बुलेंस मौके पर बुलाई गईं और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी घटनास्थल पर पहुंचे. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि करीब दस से बारह लोग अभी भी अंदर फंसे हुए हैं.

इन बारह लोगों के फंसे होने की खबर

बिल्डिंग में अम्मार, अनामिका, आदिल, ज्योति, नीलेश, सागर, सैयम, सैजन, सुखमनी, सौमाल्या, अब्दुल रहमान और अनुचा के फंसे होने की सूचना है. बिल्डिंग के बेसमेंट और निचले फ्लोर पर पेट शॉप और क्लीनिक थे. वहीं ऊपर लाइब्रेरी और थ्रीडी आर्ट का स्टूडियो चल रहा था. रेस्क्यू टीम हर संभव कोशिश कर रही है कि सभी को जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकाला जाए.