घर में मां के साथ सीखी रैंप वॉक, अब अवनी गुप्ता करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

अवनी की कहानी छोटे शहर की आम लड़की की है, जिसने हौसले और मेहनत से बड़ा मुकाम हासिल किया. बचपन से ही फैशन और रैंप वॉक में रुचि रखने वाली अवनी ने घर के छोटे से कमरे में अपनी मां के साथ रैंप वॉक का अभ्यास शुरू किया. मां उनका सबसे बड़ा सहारा बनीं. घर की दीवारों के बीच किए गए इन अभ्यासों ने उन्हें आज विश्व मंच तक पहुंचाया है.

Pinterest
Antima Pal

आगरा: आगरा की बेटी अवनी गुप्ता ने सपनों को हकीकत में बदलने का शानदार सफर तय किया है. वह अब मिस सुप्रानेशनल 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी. 11 जुलाई को वह मुंबई से पोलैंड के लिए रवाना होंगी, जहां 31 जुलाई को ग्रैंड फिनाले का आयोजन होगा. 

घर में मां के साथ सीखी रैंप वॉक

अवनी की कहानी छोटे शहर की आम लड़की की है, जिसने हौसले और मेहनत से बड़ा मुकाम हासिल किया. बचपन से ही फैशन और रैंप वॉक में रुचि रखने वाली अवनी ने घर के छोटे से कमरे में अपनी मां के साथ रैंप वॉक का अभ्यास शुरू किया. मां उनका सबसे बड़ा सहारा बनीं. घर की दीवारों के बीच किए गए इन अभ्यासों ने उन्हें आज विश्व मंच तक पहुंचाया है.

कॉर्पोरेट नौकरी छोड़कर मॉडलिंग के क्षेत्र में कदम रखना अवनी के लिए आसान फैसला नहीं था. लेकिन अपनी मेहनत और लगन से उन्होंने इस चुनौती को पार कर लिया. उन्होंने कई छोटे-बड़े competitions में भाग लिया और अनुभव हासिल किया. अंत में उन्हें भारत का प्रतिनिधित्व करने का सुनहरा मौका मिला.


अवनी का सपना और तैयारी

अवनी का कहना है कि यह सिर्फ ब्यूटी पेजेंट नहीं, बल्कि भारत की संस्कृति, परंपरा और आधुनिकता को दुनिया के सामने पेश करने का मौका है. वह पोलैंड में भारत की विविधता, योग, त्योहारों और महिलाओं की ताकत को दिखाना चाहती हैं. उनकी सफलता युवा लड़कियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है. अवनी बताती हैं कि बड़े सपने देखने में कोई बुराई नहीं है. चाहे शुरुआत कितनी भी छोटी हो, अगर मेहनत और विश्वास हो तो मंजिल जरूर मिलती है. उनके परिवार ने हर कदम पर उनका साथ दिया, खासकर मां का मार्गदर्शन उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण रहा.

आगरा में खुशी का माहौल

आगरा में अवनी की इस उपलब्धि पर परिवार और स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है. दोस्त और रिश्तेदार उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं. अवनी अब पोलैंड पहुंचकर फिनाले की तैयारी में जुट जाएंगी. वहां उन्हें विभिन्न चैलेंज, फोटोशूट और कल्चरल इवेंट्स में भाग लेना होगा.

मिस सुप्रानेशनल दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित ब्यूटी पेजेंट्स में से एक है. इसमें कई देशों की खूबसूरत और प्रतिभाशाली लड़कियां हिस्सा लेती हैं. भारत की ओर से अवनी गुप्ता इस बार इस मंच पर देश का नाम रोशन करने की पूरी कोशिश करेंगी.