IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

शादी के मंडप में हो रहा था जयमाल,अचानक दुल्हन को चूमने लगा दूल्हा, फिर जो हुआ उस पर नहीं होगा यकीन

Viral News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले की एक शादी में गजब ड्रामा देखने को मिला. दूल्हे द्वारा दुल्हन को किस करने के बाद बारात को लौटा दिया गया. अब खबर है कि दुल्हन उसी दूल्हे के साथ भाग गई और शादी रचा ली.

Social Media
India Daily Live

Viral News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से अजब-गबज मामला सामने आया है. यहां कुछ दिन पहले ही लड़की के दरवाजे पर बारात पहुंची थी. लड़की वालों ने लड़के वालों को खूब सत्कार किया.बारातियों का खूब स्वागत किया,लेकिन इस दौरान ऐसी घटना घटी खुशी का उत्सव लड़ाई और मारपीट में बदल गया. दरअसल जयमाल के दौरान दूल्हे ने दुल्हन को किस कर दिया. किस करने पर विवाद इस कदर बढ़ गया कि बारात को लौटा दिया गया. अब इस मामले में एक नया ट्विस्ट आया है.

रिपोर्ट के मुताबिक, जिस दूल्हे ने लड़की को किस किया था, अब वही लड़की घर से भागकर दूल्हे के घर चली गई और उससे शादी कर ली. कहा जा रहा है कि दोनों बचपन के दोस्त थे.दोनों बचपन से ही एक-दूसरे को जानते थे और बचपन से ही एक-दूसरे को प्यार करते थे.

क्या है मामला? 

23 मई की रात को हापुड़ के अशोक नगर में दो सगी बहनों की बारात आई थी. बड़ी बहन का विवाह अच्छी तरह से संपन्न हो गया. वहीं, छोटी बहन की शिवनगर से आई बारात में मारपीट की घटना हो गई. दरअसल वरमाला के दौरान दूल्हे ने दुल्हन को किस कर लिया था. इस दौरान बड़ी बहन स्टेज पर ही थी जिसकी वरमाला की रस्म कुछ देर पहले ही हुई थी. इस घटना के बाद कहासुनी शुरु हो गई. कहासुनी की बात मारपीट तक पहुंच गई. मारपीट इस कदर बढ़ी कि लड़की पक्ष के छह लोग घायल हो गए. 

ऐसी शादी जो बन गई चर्चा 

मामला बढ़ने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों के छह लोगों को हिरासत में ले लिया और मामले को शांत कराया. जानकारी के मुताबिक, थाने में पहुंचकर दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया. जयमाला के दौरान जिस दूल्हे ने दुल्हन का माथा चूमा था. दुल्हन का प्रेम उसी के लिए ही जाग गया. जिस दुल्हन की शादी होनी थी युवती अगले ही दिन दूल्हे के घर पहुंच गई. दोनों बचपन के दोस्त बताए जा रहे हैं. दूल्हे के बारात लौटा दिए जाने के बाद दुल्हन ने उसी के साथ शादी रचा ली. यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का कारण बना हुआ है.