menu-icon
India Daily

लखनऊ में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन और बीएल संतोष का भव्य स्वागत, एयरपोर्ट से कार्यालय तक कार्यकर्ताओं का जोश

चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अगवानी की. एयरपोर्ट पर सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता जुटे हुए थे. कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाए, ढोल-नगाड़े बजाए और स्वागत गीत गाकर उनका अभिनंदन किया.

antima
Edited By: Antima Pal
लखनऊ में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन और बीएल संतोष का भव्य स्वागत, एयरपोर्ट से कार्यालय तक कार्यकर्ताओं का जोश
Courtesy: X

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शनिवार को उत्तर प्रदेश के पहले दौरे पर लखनऊ पहुंचे. उनके साथ पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष भी मौजूद थे। एयरपोर्ट से लेकर पार्टी के प्रदेश कार्यालय तक भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य और उत्साही स्वागत किया. पूरा माहौल भगवा रंग में रंगा नजर आया.

लखनऊ में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन और बीएल संतोष का भव्य स्वागत

चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अगवानी की. एयरपोर्ट पर सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता जुटे हुए थे. कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाए, ढोल-नगाड़े बजाए और स्वागत गीत गाकर उनका अभिनंदन किया. परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह समेत कई मंत्री, विधायक और पार्टी पदाधिकारी भी इस स्वागत समारोह में शामिल रहे.

एयरपोर्ट परिसर को खूबसूरती से सजाया गया था. जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए. कलाकारों ने उत्साही स्वागत गीत प्रस्तुत किए, जिससे पूरा वातावरण उत्सव जैसा बन गया. कार्यकर्ता विभिन्न वेशभूषाओं में नजर आए और भगवा गुब्बारों से आसमान को सजाया. उमस भरी गर्मी और चिलचिलाती धूप के बावजूद कार्यकर्ताओं का जोश कम नहीं हुआ.

एयरपोर्ट से एक खुली ट्रक पर सवार होकर नितिन नवीन, बीएल संतोष और उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया. सड़क के दोनों ओर होर्डिंग, बैनर और स्वागत सामग्री लगाई गई थी. चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट से प्रदेश कार्यालय तक का पूरा रास्ता भगवा झंडों और फूलों से सजा हुआ था.

विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का यह आगमन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी है. उनके नेतृत्व में पार्टी संगठन और मजबूत बनेगा. कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा और सही दिशा मिलेगी. उन्होंने बताया कि भाजपा पूरी ताकत के साथ जनसेवा और विकास के कार्यों को आगे बढ़ा रही है.

भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस स्वागत को यादगार बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी. नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद संभालने के बाद यह पहला उत्तर प्रदेश दौरा है, इसलिए राज्य इकाई ने खास तैयारी की थी. कार्यकर्ता मानते हैं कि नए नेतृत्व के साथ पार्टी और अधिक मजबूती से आगे बढ़ेगी. इस दौरे के दौरान संगठनात्मक मुद्दों, आगामी चुनाव रणनीति और प्रदेश में पार्टी की गतिविधियों पर चर्चा होने की उम्मीद है.