UP News: घूंघट ओढ़कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के औचक निरीक्षण पर पहुंचीं SDM, गड़बड़ी मिलने पर लगाई अधिकारियों की क्लास

UP News: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में तैनात ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कृति राज सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है. उन्होंने जो काम किया है उसकी खूब प्रशंसा हो रही है.

India Daily Live

Firozabad News: देश के तमाम उच्च पदों पर बैठे अधिकारी अगर SDM कृति राज सिंह की तरह काम करने लग जाएं तो न तो किसी विभाग में भ्रष्टाचार हो और न ही आम जनता को परेशानी. उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में तैनात ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कृति राज सिंह जनता की शिकायत पर अपनी पहचान छुपाते हुए घूंघट ओढ़कर एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण करने पहुंच गईं.

बाकायदा लाइन में लगकर उन्होंने जनता से अस्पताल और डॉक्टरों के बारे में फीडबैक लिया और जांच में गड़बड़ी पाए जाने पर उन्होंने अस्पताल के कर्मचारी और अधिकारियों की क्लास लगा दी.

वह एक मरीज बनकर अस्पताल पहुंची थीं. जब वह डॉक्टर के पास पहुंचीं तो डॉक्टर ने उनके साथ अनुचित व्यवहार किया. इसके बाद जब उन्होंने स्टोर रूम का दौरा किया तो वहां उन्हें आधी से ज्यादा दवाएं एक्सपायरी मिलीं जिसके बाद वह भड़क गईं और उन्होंने अधिकारियों को जमकर खरी खोटी सुनाई. अधिकारी ने कहा कि इस मामले में उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट सौंपकर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी.