पति से हुआ विवाद तो बीबी ने नकली IPS से करवाया ये 'घिनौना काम', वीडियो में देखें कैसे हुआ पत्नी का पर्दाफाश

उत्तर प्रदेश के एटा में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई, जहां एक शख्स नकली IPS अफसर बनकर पति-पत्नी के विवाद में घुसा. पत्नी और साली ने पुलिस की बजाय नकली अफसर को बुलाया, जिसने पति को धमकी दी कि अगर पैसे नहीं दिए तो उसे ऊपर भेज दिया जाएगा.

Twitter
Princy Sharma

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के एटा शहर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक शख्स नकली IPS अफसर बनकर पति- पत्नी के विवाद के बीच में घुस आता है. दरअसल, एक पति अपनी पत्नी से चल रहे विवाद के कारण परेशान था. ऐसे में पत्नीपुलिस की बजाय एक नकली IPS अफसर को बुलाती है.

यह घटना उस वक्त हुई जब एटा के एक शख्स का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था. पति परेशान था और पत्नी अपने साथ अपनी बहन (साली) के साथ प्लना कर नकली IPS अफसर बुलाती है. यह अफसर बड़ी सफाई से आया और उसने पति को धमकी दी कि अगर हर महीने पैसे नहीं दिए गए, तो उसे ऊपर पहुंचा दिया जाएगा.

कैसे हुआ पर्दाफाश

फिर बेचारे पति ने इससे बचने के लिए असली पुलिस को बुलाया. जब पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की तो सच सामने आया. वो जो शख्स IPS के तौर पर धमका रहा था, वह कोई और नहीं बल्कि सीतापुर का हेमंत बुंदेला था, जो खुद को IPS अफसर बताकर लोगों को डराकर पैसे ऐंठने का काम कर रहा था. हेमंत बुंदेला ने IPS अफसर की फर्जी वर्दी पहन रखी थी और खुद को उच्च अधिकारी बता कर लोगों से अवैध रूप से पैसों की मांग कर रहा था.

नकली IPS को किया गिरफ्तार

जब असली पुलिस ने उसे पकड़ा तो उसके सारे झूठ का पर्दाफाश हो गया. पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया और जांच शुरू कर दी. नकली IPS अफसर के इस कुकृत्य ने सभी को हैरान कर दिया है, कि कैसे एक शख्स इतनी बड़ी चालाकी से खुद को IPS अफसर बना सकता है.