menu-icon
India Daily

लखनऊ में आज सीएम योगी का बड़ा कार्यक्रम, कृषि विभाग के 3572 नवनियुक्त युवाओं को देंगे नियुक्ति पत्र

कृषि विभाग में प्राविधिक सहायक के पदों पर 3446 युवाओं का चयन किया गया है. वहीं मंडी परिषद में मंडी सचिव के 126 पदों पर भी भर्ती प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. कुल मिलाकर 3572 नवनियुक्त कार्मिकों को आज मुख्यमंत्री स्वयं नियुक्ति पत्र सौंपेंगे. साथ ही वे कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगे.

antima
Edited By: Antima Pal
लखनऊ में आज सीएम योगी का बड़ा कार्यक्रम, कृषि विभाग के 3572 नवनियुक्त युवाओं को देंगे नियुक्ति पत्र
Courtesy: Pinterest

लखनऊ: लखनऊ में मंगलवार को एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित हो रहा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में कृषि विभाग और मंडी परिषद के नवनियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे. इस मौके पर हजारों युवा अपने सपनों को साकार होते देखेंगे.

लखनऊ में आज सीएम योगी का बड़ा कार्यक्रम

कृषि विभाग में प्राविधिक सहायक (ग्रुप-सी) के पदों पर 3446 युवाओं का चयन किया गया है. वहीं मंडी परिषद में मंडी सचिव के 126 पदों पर भी भर्ती प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. कुल मिलाकर 3572 नवनियुक्त कार्मिकों को आज मुख्यमंत्री स्वयं नियुक्ति पत्र सौंपेंगे. साथ ही वे कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगे.

कृषि विभाग के 3572 नवनियुक्त युवाओं को देंगे नियुक्ति पत्र

यह भर्ती प्रक्रिया हाल ही में पूरी हुई है. चयनित युवा अब सरकारी सेवा में शामिल होकर कृषि क्षेत्र के विकास में अपना योगदान देंगे. प्राविधिक सहायक पद पर नियुक्त होने वाले युवा खेतों से जुड़े तकनीकी कार्यों में मदद करेंगे. मंडी सचिव किसानों की उपज की बिक्री और बाजार व्यवस्था को सुचारु बनाने में भूमिका निभाएंगे.

कार्यक्रम में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही भी मौजूद रहेंगे। राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह और कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख समेत कई अन्य अधिकारी और नेता कार्यक्रम में शामिल होंगे. इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित इस समारोह में नवनियुक्त युवाओं के परिवारजन भी उत्साह से भाग लेंगे.

उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार देने पर विशेष ध्यान दे रही है. कृषि विभाग जैसी महत्वपूर्ण शाखा में इतनी बड़ी संख्या में भर्ती होना युवा शक्ति के लिए अच्छा संकेत है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सीधे नियुक्ति पत्र वितरण से चयनित युवाओं में और उत्साह बढ़ेगा.

यह कार्यक्रम सिर्फ नियुक्ति पत्र बांटने तक सीमित नहीं रहेगा. मुख्यमंत्री कृषि क्षेत्र की प्रगति और किसानों की भलाई के लिए चल रही योजनाओं पर भी चर्चा कर सकते हैं. नवनियुक्त कर्मचारियों को जिम्मेदारी का अहसास कराने के साथ-साथ उन्हें प्रोत्साहित भी किया जाएगा.