menu-icon
India Daily

इनोवेशन योद्धाओं को सीएम योगी ने दिया सम्मान, स्टार्टअप्स को प्रोत्साहन से नई उड़ान भरेगा उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में स्टार्टअप्स, इन्क्यूबेटर्स और भारत इनोवेट्स से जुड़े उद्यमियों को सम्मानित किया. प्रोत्साहन राशि, प्रमाण पत्र और यूपी स्टार्टअप फंड से जुड़े सम्मान भी दिए गए.

Sagar
Edited By: Sagar Bhardwaj
Sushil Tiwari
Reported By: Sushil Tiwari
इनोवेशन योद्धाओं को सीएम योगी ने दिया सम्मान, स्टार्टअप्स को प्रोत्साहन से नई उड़ान भरेगा उत्तर प्रदेश
Courtesy: @CMOfficeUP

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को लखनऊ में प्रदेश के नवाचार और उद्यमिता क्षेत्र से जुड़े लोगों का सम्मान किया. भारत इनोवेट्स में भाग लेने वाले उद्यमियों के साथ स्टार्टअप्स और इन्क्यूबेटर्स को मंच पर सम्मानित किया गया. इस दौरान स्टार्टअप प्रोत्साहन राशि और इन्क्यूबेटर्स के लिए सहायता राशि के चेक वितरित किए गए.

पांच स्टार्टअप्स को आर्थिक सहयोग

मुख्यमंत्री ने पांच स्टार्टअप्स के प्रतिनिधियों को प्रोत्साहन राशि के चेक प्रदान किए. इनमें सिंह डायनमिक प्राइवेट लिमिटेड की अनुषी वर्मा, डिकोड सॉफ्टवेयर्स प्राइवेट लिमिटेड की रिया कुमारी वंशगोपाल, त्रिशूल स्पेस के दिव्यम, जीनोमिकी सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड की डॉ. दीक्षा भारती और पीएचएसआई टेक्नोलॉजी एंड रिसर्च प्राइवेट लिमिटेड के तुषार राज शामिल रहे.

इन्क्यूबेटर्स को भी प्रोत्साहन

कार्यक्रम में इन्क्यूबेटर्स को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन राशि के चेक भी दिए गए. मुख्यमंत्री ने नवयुग नवाचार फाउंडेशन, आईईटी लखनऊ के डॉ. पुष्कर और एनआईईटी के डॉ. संजय कुमार को सम्मानित किया. सरकार की ओर से ऐसे संस्थानों को नवाचार आधारित उद्यमों को आगे बढ़ाने में अहम सहयोगी माना जा रहा है.

तीन संस्थानों को मान्यता

योगी आदित्यनाथ ने इन्क्यूबेटर मान्यता प्रमाण पत्र भी वितरित किए. वीबीएसपीयू इन्क्यूबेशन एंड इनोवेशन, जौनपुर के राकेश सिंह और अविनाश, एमएसयू एकेडमिक फाउंडेशन, सहारनपुर की डॉ. विमला वाई और अभिनव पुंडीर को मंच पर सम्मान मिला.

यूपी स्टार्टअप फंड से जुड़े उद्यमी सम्मानित

यूपी स्टार्टअप फंड से समर्थित स्टार्टअप्स को भी कार्यक्रम में पहचान मिली. मैग्नम टेक्नोलॉजी के तरुण सेनानी तथा अल्फाड्रायड इंडिया के अक्षत राज और गौरव जोशी को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया. वहीं ब्रिस्क ओलिफ के सुनील प्रेमजी को लेटर ऑफ इंटेंट प्रदान किया गया.

भारत इनोवेट्स के प्रतिभागियों को सराहना

मुख्यमंत्री ने भारत इनोवेट्स में भागीदारी करने वाले उद्यमियों को भी सम्मानित किया. अननंत सिस्टम्स, एंड्योर एयरसिस्टम्स, सूयो मैन्युफेक्चरिंग, राफे और वर्वेसमी मिक्स्ड सिग्नल के प्रतिनिधियों को मंच पर सम्मान मिला. कार्यक्रम के जरिए प्रदेश में नवाचार, तकनीक और उद्यमिता को बढ़ावा देने वाली प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया.