लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड पर सीएम योगी ने जताया दुख, अब तक 15 छात्रों की मौत
लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में आग लगने से हुई छात्रों की मौत पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है.
लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में आग लगने से हुई छात्रों की मौत पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है. बता दें कि सोमवार को लखनऊ के अलीगंज स्थित पुरनिया इलाके में एक कॉमर्शियल बिल्डिंग में भीषण आग लग गई. बताया जा रहा है कि बिल्डिंग की ऊपरी मंजिल पर एक कोचिंग सेंटर चल रहा था. देखते ही देखते आग ने पूरी इमारत को निकल लिया जिसमें कई छात्र फंस गए. अब तक इस अग्निकांड में 15 छात्रों के मारे जाने की खबर है. मृतकों की संख्या लगातार बढ़ रही है. सीएम ने हादसे को लेकर कहा, 'लखनऊ में अग्नि दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।'
पाठक ने कहा कि बिल्डिंग में एक एनिमेशन सेंटर था जहां 16-17 साल के बच्चे कार्टून बनाना सीखने जाते थे. उन्होंने कहा कि अब तक 13 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है और उनका केजीएमसी ट्रॉमा सेंटर में इलाज जारी है. डिप्टी सीएम ने कहा कि आग कैसे लगी अभी तक इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आ सकी है.
उच्च स्तरीय जांच के दिए आदेश
पाठक ने कहा कि पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं. प्रमुख सचिव गृह और डीजीपी को मौके पर बुलाया गया है और उन्हें निर्देश दिया गया है कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि इस तरह की घटनाएं भविष्य में ना हों.