menu-icon
India Daily

हाथ जोड़ मायके से लेकर आए बहू, दो दिन बाद ही गला घोंटकर मार डाला; रूह कंपाने वाली मर्डर की कहानी

Bulandshahr Crime News: बुलंदशहर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है. एक शख्स अपने परिजन के साथ दो दिन पहले ससुराल पहुंचा. यहां परिजन के आगे हाथ जोड़ पत्नी को मायके से ससुराल ले आया. दो दिन बाद ही पति ने अपने छोटे भाई के साथ मिलकर पत्नी की हत्या कर दी. फिर लाश को बोरे में रखा और ईंट-पत्थर डालकर उसे नहर में फेंक दिया. पुलिस ने आरोपी पति और देवर को गिरफ्तार कर लिया है.

India Daily Live
हाथ जोड़ मायके से लेकर आए बहू, दो दिन बाद ही गला घोंटकर मार डाला; रूह कंपाने वाली मर्डर की कहानी

Bulandshahr Crime News: बुलंदशहर में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. एक शख्स ने अपने छोटे भाई के साथ मिलकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी. आरोप है कि दोनों भइयों ने महिला की पहले गला घोंटकर हत्या की, फिर लाश को एक बोरे में भरकर इसमें ईंट पत्थर डाल दिया और फिर नहर में डुबो दिया. मामले की जानकारी के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनकी निशानदेही पर शव को बरामद कर लिया. फिलहाल, आरोपियों को जेल भेज दिया गया है और मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.

मामला खुर्जा देहात कोतवाली इलाके के सलेमपुर एरिया का है. जानकारी के मुताबिक, मृतका की पहचान 26 साल की करिश्मा के रूप में हुई है. वहीं, आरोपी की पहचान करिश्माके पति सदरपुर गाव के रहने वाले अमित कुमार के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी पति को अपनी पत्नी पर अवैध संबंध का शक था. 

2016 में हुई थी, महिला थी एक बेटे की मां

पुलिस के मुताबिक, करिश्मा की शादी 2016 में अमित कुमार के साथ हुई थी. आरोप है कि शादी के बाद से ही आरोपी अमित कुमार अपनी पत्नी करिश्मा के साथ मारपीट करने लगा. इसके बाद करिश्मा अपने मायके चली गई. बीच में करिश्मा वापस ससुराल आई, तो कुछ दिन ठीक रहने के बाद अमित ने फिर से करिश्मा के साथ मारपीट शुरू कर दी. इसके बाद करिश्मा एक बार फिर मायके चली गई. इसी बीच उसने एक बच्चे को जन्म दिया.

कहा जा रहा है कि पिछले 9 मई को अमित अपने रिश्तेदारों के साथ करिश्मा के घर पहुंचा. यहां हाथ जोड़कर मारपीट न करने का आश्वासन दिया और करिश्मा को घर ले आया. आरोप है कि 11 मई को करिश्मा के परिजन ने उससे बातचीत करने की सोची, लेकिन आरोपियों ने बात नहीं कराई.

मृतका के परिजन के मुताबिक, 12 मई को भी जब करिश्मा से बात नहीं हुई, तो इस संबंध में थाने में शिकायत दर्ज कराई गई. पुलिस को पूरी जानकारी दी गई, जिसके बाद करिश्मा के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने हत्या की बात कबूल ली.