Lucknow Mass Murder Case: लखनऊ के होटल में खूनी खेल, साल के पहले दिन बेटे ने मां समेत 4 बहनों को मार डाला

मृतकों की पहचान आलिया (9), अलशिया (19), अक्सा (16) और रहमीन (18) के रूप में हुई है - सभी अरशद की बहनें हैं. पुलिस के अनुसार, पांचवीं महिला असमा है, जो आरोपी की मां है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि अरशद आगरा का रहने वाला है और प्रारंभिक जांच से पता चला है कि घरेलू कलह के कारण उसने यह कदम उठाया.

Social Media
Gyanendra Sharma

लखनऊ के होटल में एक सिरफिरे बेटे ने अपनी मां समेत 4 बहनों की हत्या कर दी. इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई. परिवार के पांच लोगों की एक साथ हत्या कर दी गई. हैरान करने वाली बात ये है कि इस वारदात को घर के ही एक सदस्य ने अंजाम दिया है.घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. 

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसकी पहचान 24 वर्षीय अरशद के रूप में हुई है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.  मध्य लखनऊ की पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) रवीना त्यागी ने बताया कि घटना उत्तर प्रदेश की राजधानी के नाका इलाके में स्थित होटल शरणजीत में हुई.

मां और बहनों को मार डाला

मृतकों की पहचान आलिया (9), अलशिया (19), अक्सा (16) और रहमीन (18) के रूप में हुई है - सभी अरशद की बहनें हैं. पुलिस के अनुसार, पांचवीं महिला असमा है, जो आरोपी की मां है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि अरशद आगरा का रहने वाला है और प्रारंभिक जांच से पता चला है कि घरेलू कलह के कारण उसने यह कदम उठाया. उन्होंने कहा कि साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक टीमों को घटनास्थल पर तैनात किया गया है तथा मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है.

परिवारिक कलह

डीसीपी रवीना त्यागी ने कहा कि आरोपी ने शुरुआती पूछताछ में बताया कि परिवारिक कलह के कारण इसने अपनी मां और 4 बहनों की हत्या की है. आगे की पूछताछ भी जारी है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. बताया जा रहा है कि अरशद अपने पूरे परिवार के साथ मंगलवार यानी कल रात को ही आगरा से लखनऊ गया था, जहां वह होटल शरणजीत में ठहरा था.