होमगार्ड की बेटी को अगवा कर हिंदू से बना दिया मुसलमान और किया निकाह, पाकिस्तान से आया फोन तो मचा बवाल
UP News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के भोजपुर थाना क्षेत्र से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यूपी होमगार्ड में काम करने वाले एक व्यक्ति की बेटी का अपहरण कर उसका धर्म बदलवाया गया है. हालांकि, मामले की जांच की जा रही है. पुलिस ने लड़की की खोज कर ली है. उसे नारी निकेतन में रखा गया है.
UP Crime News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से लव जिहाद का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. बीते महीने की 13 जुलाई को जिले के भोजीपुरा से एक यूपी होमगार्ड की एक लड़की को अगवा कर लिया गया. घरवालों ने लड़की को हर जगह खोजा लेकिन वह नहीं मिली. बाद में जानकारी निकलकर सामने आई की लड़की को किसी अन्य समुदाय के लड़के ने अगवा कर लिया है. इतना ही नहीं उसने उसका धर्म परिवर्तन कराकर उससे निकाह कर लिया. यूपी होमगार्ड में काम करने वाले पिता ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है.
पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया है. फिलहाल उसे अभी नारी निकेतन में रखा गया है. पुलिस ने लड़की का बयान दर्ज कर लिया है. कोर्ट में भी लड़की अपना बयान देगी.
लड़की के पिता को आई पाकिस्तान के नंबर से कॉल
लड़की के पिता ने बताया कि 3 अगस्त को उनके नंबर पर पाकिस्तान से फोन आता है. व्हाट्सएप कॉल के जरिए फोन करके उसे धमकी दी जाती है कि मुकदमा वापस ले लो और अपनी बेटी को भूल जाओ. जिस नंबर से फोन आया था उसके व्हाट्सएप में पुलिस की डीपी लगी थी. पिता को लगा कि कोई पुलिस वाला है तो उन्होंने अपने घर का सारी जानकारी दे दी. इसके बाद जब कॉलर ने मुकदमा वापस लेने और बेटी का भूलने की बात कही तो मामला समझ आया.
Also Read
गांव के लड़के पर है अपहरण करने का आरोप
पिता ने थाने में तहरीर देकर इस मामले की जानकारी दी. होमगार्ड ने ये भी बताया कि उनके घर एक पत्रकार भी आया था जो उन्हें मुकदमा वापस लेने के लिए कह रहा था और धमकी दे रहा था.
लड़की का नाम संजना बताया जा रहा है. बताया जा रहा है गांव के अरशद नाम के एक लड़के ने उसका अपहरण किया और फिर उसे बेंगलुरु ले गया. बेंगलुरु में उसका धर्म परिवर्तन कराकर उसे शनाया बनाया दिया.