काशी विश्वनाथ में मकान जमींदोज,1 महिला की मौत...जानिए कैसे हुआ हादसा?
उत्तर प्रदेश: वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर के पास दो मकान ढह गया. कई लोगों के फंसे होने की आशंका. बचाव और तलाशी अभियान जारी है. विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है. फिलहाल काशी विश्वनाथ मंदिर में जाने वाले श्रद्धालुओं को गेट नंबर 4 की जगह 1 नंबर गेट से एंट्री दी जा रही है.
उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक हैरान करने वाली घटना सामने आ रही है. यहां बारिश के कारण दो मकान जमींदोज हो गया है.इसमें कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है. मौके पर राहत और बचाव का काम जारी है.जानकारी के मुताबिक दोनों मकान बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर के प्रवेश द्वारा 4ए को जाने वाली सिल्को गली वाले रास्ते में स्थित है. फिलहाल मलबे से एक महिला का शव बरामद किया गया है. बाकी कुछ और लोगों के दबे होने की खबर आ रही है.
यह खबर चौक थाना क्षेत्र में पड़ने वाले इस इलाके की खोआ गली की है. जहां देर रात जब सब लोग सो रहे थे तभी अचानक यह हादसा हुआ है. दुर्घटना का शिकार हुए लोगों को घरों से बाहर निकलने का मौका भी नहीं मिला.
एक महिला की मौत
फिलहाल जो खबर सामने आ रही है उसके अनुसार कुल 9 लोग इस हादसे का शिकार हुए जिसमें एक महिला का शव सहित सात लोगों को बाहर निकाल लिया गया है बाकी 3 अभी भी मलबे में दबे हैं.
रेस्क्यू मिशन में आ रही है दिक्कत
वाराणसी के जिलाधिकारी एस.राजलिंगम ने बताया कि तंग रास्ता और गली होने की वजह से रेस्क्यू मिशन में काफी दिक्कत आ रही है. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रखने के लिए काशी विश्वनाथ मंदिर में जाने वाले श्रद्धालुओं को गेट नंबर 4 की जगह 1 नंबर गेट से एंट्री दी जा रही है. वहीं मकान मालिक राजेश गुप्ता इस पूरे मामले पर कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं हैं. फिलहाल दीवार कैसे गिरी इस कोई अधिकारी बयान भी सामने नहीं आया है, जांच जारी है. हालांकि शुरुआती कारण बारिश को ही बताया जा रहा है.