Assembly Election 2026 West Bengal Assembly Election 2026

खानी थी वेज परोस दी नॉन वेज बिरयानी, धार्मिक यात्रा से लौटे लोगों ने रेहड़ी वाले को कूटा

Haryana News: हरिद्वार से धार्मिक यात्रा के बाद हरियाणा के कुछ लोग बिरयानी खाने के लिए रुके. उन्हें जब नॉन वेज बिरयानी परोसी गई तब वे भड़क गए. इस दौरान उन लोगों की बिरयानी बेचने वाले के साथ तीखी बहस भी हो गई. इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है.

Social Media
India Daily Live

Haryana News: हरिद्वार में पवित्र स्नान के बाद यूपी के रास्ते घर लौट रहे हरियाणा के पांच लोगों ने शामली में एक रेहड़ी वाले से कथित तौर पर झड़प कर ली. आरोप है कि वेंडर एक ही जगह पर शाकाहारी और मांसाहारी बिरयानी बेच रहा था. लोगों ने आरोप लगाया कि उन्होंने रास्ते में नॉन-वेज बिरयानी बेचने वाले कई विक्रेताओं से बचते हुए वेज बिरयानी वाला स्टॉल चुना. हालांकि उस पर भी नॉन वेज बिरयानी पकते देख उनकी उसके मालिक से तीखी बहस हो गई.

लोगों ने वेंडर पर उन्हीं वर्तनों में वेज बिरयानी पकाने का आरोप लगाया जिसमें नॉन वेज बिरयानी पकाई गई थी. इसी बात पर वेंडर और धार्मिक यात्रा से वापस लौट रगे लोगों के बीच झगड़ा हो गया. इस झगड़े का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. क्लिप में, एक व्यक्ति को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि उन्होंने बोर्ड देखने के बाद डिश खरीदी लेकिन उन्हें चिकन के साथ बिरयानी परोसी गई.

क्या बोले शामली के SSP?

शामली के एएसपी संतोष कुमार ने सोमवार को कहा कि यह घटना रविवार शाम को कांधला में हुई. SSP ने कहा कि इस घटना के बारे में अभी तक लिखित शिकायत नहीं मिली है. हालांकि पुलिस ने शांति और सौहार्द बिगाड़ने के लिए विक्रेता के खिलाफ बीएनएस धारा 170 (सीआरपीसी धारा 151 के बराबर) के तहत कार्रवाई शुरू की है.  उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

कब हुई यह घटना?

जांच में शामिल एक अधिकारी ने कहा कि पानीपत के समालखा के 38 वर्षीय अनुज त्यागी ने अपने चार दोस्तों के साथ कांधला में मोहम्मद तनवीर के स्टॉल पर वेज बिरयानी खरीदने के लिए अपनी कार रोकी तभी यह घटना हुई.