बीकानेर में IPS अनुष्ठा कालिया का 'लेडी सिंघम' अवतार, पहली ही पोस्टिंग में कर दिया कमाल
राजस्थान कैडर की 2022 बैच की युवा आईपीएस अधिकारी अनुष्ठा कालिया ने अपनी पहली ही पोस्टिंग में कमाल कर दिया है. बीकानेर सदर एएसपी के रूप में तैनात अनुष्ठा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
बीकानेर: राजस्थान कैडर की 2022 बैच की युवा आईपीएस अधिकारी अनुष्ठा कालिया ने अपनी पहली ही पोस्टिंग में कमाल कर दिया है. बीकानेर सदर एएसपी के रूप में तैनात अनुष्ठा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे बिजली कंपनी के खिलाफ उग्र प्रदर्शन कर रहे लोगों और स्थानीय नेताओं के साथ बिना डरे सख्ती से बात करती नजर आ रही हैं. उनका यह fearless तेवर देखकर लोग उन्हें 'लेडी सिंघम' कहकर सराहना कर रहे हैं.
बीकानेर में IPS अनुष्ठा कालिया का 'लेडी सिंघम' अवतार
दरअसल बीकानेर में बिजली कंपनी की खराब कार्यशैली और लगातार हो रही परेशानियों को लेकर स्थानीय लोग काफी नाराज थे. रात के समय सड़क पर उतरकर उन्होंने उग्र प्रदर्शन शुरू कर दिया. नारेबाजी और जाम की स्थिति बन गई तो कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर पहुंची IPS अनुष्ठा कालिया. वहां प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे स्थानीय नेता भगवान सिंह समेत अन्य लोगों के साथ उनकी सीधी बहस हो गई.
वीडियो में देखा जा सकता है कि भारी भीड़ और दबाव के बावजूद अनुष्ठा पूरी निडरता से डटी हुई हैं. वे प्रदर्शनकारियों को समझाते हुए साफ कह रही हैं कि गुस्सा जायज हो सकता है, लेकिन सड़क जाम करके और कानून-व्यवस्था बिगाड़कर समस्या हल नहीं होगी.
Also Read
बहस के दौरान अनुष्ठा कालिया ने प्रदर्शनकारियों से कहा कि वे अपनी शिकायत लिखित रूप में दें, अधिकारियों से बात कर समस्या का समाधान निकाला जाएगा. जब स्थानीय नेता उन पर दबाव बनाने की कोशिश करते हैं तो वे बिना झुके मुंह-तोड़ जवाब देती दिख रही हैं. उनकी सख्त लेकिन संतुलित भाषा और आत्मविश्वास देखकर लोग हैरान हैं.
पहली पोस्टिंग में तहलका
अनुष्ठा कालिया की यह पोस्टिंग उनके करियर की शुरुआती तैनाती है. इतने कम समय में इतनी बड़ी जिम्मेदारी संभालते हुए वे जिस तरीके से स्थिति को संभाल रही हैं, वह सराहनीय है. वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी तारीफों का सिलसिला शुरू हो गया है. लोग लिख रहे हैं- 'सच्ची महिला अधिकारी', 'लेडी सिंघम', 'बीकानेर को सही अफसर मिला'.
हालांकि कुछ लोग प्रदर्शनकारियों के मुद्दे को भी उठा रहे हैं और कह रहे हैं कि बिजली कंपनी की समस्याएं वाकई गंभीर हैं. लेकिन ज्यादातर नेटिजन्स आईपीएस अनुष्ठा के साहस और ड्यूटी के प्रति समर्पण की तारीफ कर रहे हैं.