राधा स्वामी सत्संग: ब्यास से फिरोजपुर के बीच 30 अगस्त को चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानें रूट
राधा स्वामी सत्संग दिवस पर यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे 30 अगस्त को ब्यास से फिरोजपुर कैंट के बीच अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाएगा. यह ट्रेन 13 प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी.
X
राधा स्वामी सत्संग दिवस के अवसर पर उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल ने श्रद्धालुओं के लिए एक विशेष अनारक्षित (वन-वे) ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. यह स्पेशल ट्रेन 30 अगस्त को ब्यास से फिरोजपुर कैंट के बीच संचालित होगी, जिससे सत्संग में शामिल होने वाले यात्रियों को सुलभ आवागमन की सुविधा मिलेगी.
ट्रेन का समय और रूट
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक बसंत कुमार के अनुसार, विशेष ट्रेन संख्या 04612 ब्यास से दोपहर 12:40 बजे रवाना होकर शाम 5:25 बजे फिरोजपुर कैंट पहुंचेगी.
13 प्रमुख स्टेशनों पर होगा ठहराव
मार्ग में यह ट्रेन ढिलवां, हमीरा, करतारपुर, सुरानुस्सी, जालंधर सिटी, जालंधर कैंट, फगवाड़ा, फिल्लौर, लुधियाना, जगराओं, मोगा और तलवंडी भाई स्टेशनों पर रुकेगी, जिससे विभिन्न जिलों के यात्रियों का सफर आसान होगा.