menu-icon
India Daily

खुशखबरी! पंजाब की महिलाओं के खातों में आने लगी सम्मान राशि, जानें क्या है CM मावां-धीयां सत्कार योजना

जाब सरकार ने मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना की शुरुआत कर दी है. योजना के तहत सामान्य वर्ग की महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये और अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं को 1500 रुपये की सम्मान राशि दी जाएगी.

reepu
Edited By: Reepu Kumari
खुशखबरी! पंजाब की महिलाओं के खातों में आने लगी सम्मान राशि, जानें क्या है CM मावां-धीयां सत्कार योजना
Courtesy: Gemini

आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव के दौरान महिलाओं को आर्थिक सहायता देने का जो वादा किया था, उसे अब लागू कर दिया गया है. सरकार के अनुसार करीब 50 लाख महिलाओं का पंजीकरण हो चुका है. जिन महिलाओं का पंजीकरण पहले से पूरा था, उनके खातों में पहली किस्त की राशि भेजने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. बाद में पंजीकरण कराने वाली महिलाओं को भी योजना का लाभ मिलेगा.

योजना के तहत खातों में पहुंच रही राशि

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने धुरी से योजना का शुभारंभ किया और वेब लिंक भी लॉन्च किया. इसके बाद पात्र महिलाओं के खातों में डीबीटी के माध्यम से सम्मान राशि भेजी जाने लगी. सरकार के अनुसार पहली बार तीन महीने की राशि एक साथ ट्रांसफर की जा रही है. पात्रता के अनुसार महिलाओं को 3,000 रुपये से लेकर 4,500 रुपये तक की राशि उनके बैंक खातों में मिल रही है.

सामान्य और अनुसूचित जाति वर्ग के लिए अलग सहायता

मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत सामान्य वर्ग की महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये दिए जाएंगे. वहीं अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं को प्रति माह 1,500 रुपये सम्मान राशि मिलेगी. सरकार का कहना है कि इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उन्हें नियमित वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना है.

इन महिलाओं को मिलेगा योजना का लाभ

योजना का लाभ पंजाब की 18 वर्ष या उससे अधिक आयु की महिलाओं को मिलेगा. इसके लिए महिला का पंजाब का स्थायी निवासी होना जरूरी है. साथ ही आधार कार्ड का बैंक खाते से लिंक होना अनिवार्य रखा गया है. सरकार ने स्पष्ट किया है कि पात्र महिलाओं के खातों में राशि सीधे जमा की जाएगी, जिससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहे.

जरूरी दस्तावेज और पंजीकरण

योजना का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड, बैंक पासबुक, पंजाब का राशन कार्ड या वोटर आईडी और बैंक खाते से लिंक मोबाइल नंबर आवश्यक है. जिन महिलाओं का पंजीकरण पहले ही पूरा हो चुका है, उनके खातों में राशि आनी शुरू हो गई है. बाद में आवेदन करने वाली महिलाओं को भी निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद लाभ दिया जाएगा.

मोबाइल पर मिल रहे बैंक मैसेज

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पहले ही बताया था कि पात्र महिलाओं के मोबाइल फोन पर बैंक से राशि जमा होने का संदेश मिलेगा. अब लाभार्थियों के मोबाइल पर खाते में पैसे जमा होने के मैसेज आने शुरू हो गए हैं. सरकार का दावा है कि योजना के पहले चरण में राज्य की लगभग 97 प्रतिशत पात्र महिलाओं तक इसका लाभ पहुंचाया जा रहा है.