अब आधी रात नहीं... दिन में होगी सिंचाई, पंजाब सरकार का किसानों को बड़ा तोहफा

पंजाब सरकार ने दावा किया है कि नई सिंचाई व्यवस्था के तहत किसानों को अब आधी रात में सिंचाई के लिए खेतों में नहीं जाना पड़ेगा. चलिए जानते हैं किसानों के लिए पंजाब सरकार ने क्या-क्या की हैं व्यवस्थाएं.

@AAPPunjab X Account
Km Jaya

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने सिंचाई व्यवस्था को लेकर बड़ा दावा करते हुए कहा है कि राज्य में किसानों की सुविधा के लिए नई पहल की गई है. सरकार के अनुसार अब किसानों को आधी रात में खेतों की सिंचाई करने की मजबूरी से राहत मिलेगी. इसके साथ ही नहर के पानी के साथ खेतों के लिए दिन के समय अतिरिक्त बिजली भी उपलब्ध कराई जा रही है.

पंजाब सरकार ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किए गए पोस्ट में कहा कि मान सरकार सिंचाई विकास के क्षेत्र में नई उपलब्धियां लेकर आई है. सरकार का कहना है कि नई व्यवस्था के तहत किसानों को रात के समय सिंचाई के लिए खेतों में जाने की परेशानी, असुविधा और दुर्घटना के खतरे से राहत मिलेगी.


किसानों को क्या-क्या मिलेगीं सुविधाएं?

सरकार के अनुसार अब सिंचाई के लिए नहरों के पानी की उपलब्धता बढ़ाई गई है. साथ ही किसानों को दिन के समय अतिरिक्त बिजली भी दी जा रही है, जिससे वे सुरक्षित और सुविधाजनक तरीके से अपने खेतों की सिंचाई कर सकेंगे. इससे खेती का काम आसान होने के साथ उत्पादन पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ने की उम्मीद जताई गई है.

क्या है इस पहल का उद्देश्य?

पंजाब सरकार का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधाएं उपलब्ध कराना और खेती की लागत व कठिनाइयों को कम करना है. सरकार का दावा है कि दिन के समय बिजली मिलने से किसानों का समय बचेगा और उन्हें रात में खेतों पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

सरकार ने कहा कि कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने और किसानों को अधिक सुविधाएं देने के लिए सिंचाई और बिजली व्यवस्था में लगातार सुधार किए जा रहे हैं. इस दिशा में आगे भी नई योजनाओं पर काम जारी रहेगा ताकि किसानों को आधुनिक और बेहतर कृषि सुविधाएं मिल सकें.