पंजाब में शिक्षा विभाग की बड़ी भर्ती: 1013 लेक्चरर पदों पर आवेदन 1 जुलाई से, हिस्ट्री सब्जेक्ट में बंपर वैकेंसी

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 जुलाई 2026 से शुरू होगी. इच्छुक उम्मीदवार 31 जुलाई 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से आवेदन कर सकते हैं. पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन रहेगी, इसलिए घर बैठे फॉर्म भरना संभव है.

Pinterest
Antima Pal

पंजाब: पंजाब के सरकारी स्कूलों में लेक्चरर बनने का सुनहरा मौका आ गया है. शिक्षा भर्ती निदेशालय, पंजाब ने 1,013 लेक्चरर पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह बहुत अच्छी खबर है.

आवेदन कब से और कैसे?

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 जुलाई 2026 से शुरू होगी. इच्छुक उम्मीदवार 31 जुलाई 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से आवेदन कर सकते हैं. पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन रहेगी, इसलिए घर बैठे फॉर्म भरना संभव है.

कितने पद और कौन-कौन से विषय?

इस भर्ती में कुल 1,013 पद हैं, जिनमें 829 नए पद और 184 बैकलॉग पद शामिल हैं. भर्ती 12 विषयों में होगी. सबसे ज्यादा पद हिस्ट्री विषय में हैं – कुल 210. अन्य विषयों के पद इस प्रकार हैं:-


इंग्लिश: 141  
पॉलिटिकल साइंस: 131  
मैथ्स: 105  
पंजाबी: 99  
कॉमर्स: 98  
फिजिक्स: 58  
इकोनॉमिक्स: 50  
केमिस्ट्री: 41  
बायोलॉजी: 37  
हिंदी: 29  
जियोग्राफी: 14

योग्यता क्या होनी चाहिए?  

संबंधित विषय में मास्टर डिग्री (पोस्ट ग्रेजुएशन) के साथ कम से कम 55% अंक जरूरी हैं.  बीएड डिग्री भी अनिवार्य है. 10वीं कक्षा में पंजाबी भाषा पास होना चाहिए (अनिवार्य या वैकल्पिक विषय के रूप में). उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए.

आयु सीमा

18 से 37 वर्ष के बीच के युवा इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं. आरक्षण के नियमों के अनुसार आयु में छूट भी मिलेगी.

चयन प्रक्रिया

भर्ती दो चरणों में होगी. पहले लिखित परीक्षा होगी और उसके बाद इंटरव्यू या डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन. अच्छी बात यह है कि परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी.  

वेतन और अन्य सुविधाएं

चयनित उम्मीदवारों को प्रोबेशन पीरियड में फिक्स वेतन मिलेगा. बाद में नियमित वेतनमान और सरकारी नौकरी की अन्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी. यह भर्ती पंजाब के सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है. जो छात्र-छात्राएं सालों से तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह मौका बहुत कीमती है.