अमृतसर में गूंजेगी भगवान शिव की महिमा, CM मान और केजरीवाल होंगे शामिल
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध शिव भक्त भजन गायक हंसराज रघुवंशी होंगे. वे अपने लोकप्रिय भजनों के जरिए भगवान शिव की महिमा का गुणगान करेंगे. उनके भजन सुनने के लिए पंजाब के साथ-साथ हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु अमृतसर पहुंच रहे हैं.
अमृतसर: पंजाब सरकार आज रंजीत एवेन्यू स्थित पायटेक्स ग्राउंड में भव्य धार्मिक कार्यक्रम 'एक शाम भगवान शिव जी के नाम; आयोजित कर रही है. इस राज्य स्तरीय समागम में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल विशेष रूप से शिरकत करेंगे.
अमृतसर में गूंजेगी भगवान शिव की महिमा
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध शिव भक्त भजन गायक हंसराज रघुवंशी होंगे. वे अपने लोकप्रिय भजनों के जरिए भगवान शिव की महिमा का गुणगान करेंगे. उनके भजन सुनने के लिए पंजाब के साथ-साथ हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु अमृतसर पहुंच रहे हैं.
आयोजकों का अनुमान है कि कार्यक्रम में हजारों की भीड़ उमड़ सकती है. पंजाब सरकार ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए पूरी तैयारी कर ली है. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था, पीने का पानी, चिकित्सा टीम और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं. प्रशासन ने ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की है, जिसमें लोगों से समय पर पहुंचने और नियमों का पालन करने की अपील की गई है.
Also Read
आध्यात्मिक और सामाजिक संदेश
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और अरविंद केजरीवाल इस समागम के माध्यम से भगवान शिव का आशीर्वाद लेंगे. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक जागरूकता बढ़ाना, सामाजिक सद्भाव को मजबूत करना और सांस्कृतिक मूल्यों को आगे बढ़ाना है. हंसराज रघुवंशी कई वर्षों से शिव भक्ति के गीत गा रहे हैं. उनके भजन 'शिव तांडव', 'बम बम भोले' और 'हर हर महादेव' जैसे गीत सुनकर भक्त भावविभोर हो जाते हैं.