पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार को लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है. आम जनता कह रही है कि मान सरकार ने अपने वादों को सिर्फ कागजों तक सीमित नहीं रखा, बल्कि उन्हें हकीकत में बदलकर लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने का काम किया है. यही कारण है कि समाज के हर वर्ग के लोग मान सरकार को फिर से सेवा करने का मौका देने की बात कर रहे हैं.
पंजाब के गांवों, कस्बों और शहरों में रहने वाले लोग कह रहे हैं कि पिछली सरकारों की तरह मान सरकार ने सिर्फ वादे नहीं किए, बल्कि उन्हें पूरा भी किया. शिक्षा, स्वास्थ्य, महिलाओं की सुरक्षा, किसानों की मदद और युवाओं के लिए रोजगार जैसी योजनाओं को जमीन पर उतारा गया है.
ਆਮ ਜਨਤਾ ਦੀ ਆਵਾਜ਼ ਦੱਸ ਰਹੀ ਹੈ ਕਿ ਮਾਨ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਵਾਅਦਿਆਂ ਨੂੰ ਪਿਛਲੀਆਂ ਸਰਕਾਰਾਂ ਵਾਂਗ ਸਿਰਫ਼ ਕਾਗ਼ਜ਼ਾਂ ਤੱਕ ਸੀਮਿਤ ਨਹੀਂ ਰੱਖਿਆ, ਸਗੋਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਹਕੀਕਤ ਵਿੱਚ ਬਦਲ ਕੇ ਲੋਕਾਂ ਦਾ ਜੀਵਨ ਪੱਧਰ ਉੱਚਾ ਚੁੱਕਣ ਦਾ ਕੰਮ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਇਹੀ ਕਾਰਨ ਹੈ ਕਿ ਹਰ ਵਰਗ ਦੇ ਲੋਕ ਮਾਨ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਇੱਕ ਵਾਰ ਫ਼ਿਰ ਸੇਵਾ ਦਾ ਮੌਕਾ ਦੇਣ ਦੀ ਗੱਲ ਕਰ ਰਹੇ… pic.twitter.com/ESdYweDk0z
— Adv Harpal Singh Cheema (@HarpalCheemaMLA) July 7, 2026Also Read
महिलाओं को मां-बेटी सम्मान योजना के तहत आर्थिक सहायता मिल रही है. किसानों को बिजली बिल में राहत, युवाओं को स्किल डेवलपमेंट और खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं. सरकारी स्कूलों में बेहतर पढ़ाई और खेलकूद की व्यवस्था की गई है.
मान सरकार ने पंजाब को नशे, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी से लड़ने के लिए ठोस कदम उठाए हैं. सड़कें, अस्पताल और स्कूल सुधारने पर खास ध्यान दिया गया. महिलाओं, किसानों, युवाओं और गरीब वर्ग को केंद्र में रखकर योजनाएं बनाई गई हैं.
लोगों का कहना है कि इस सरकार में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ी है. अधिकारी जनता की समस्याओं को गंभीरता से ले रहे हैं. यही वजह है कि हर वर्ग के लोग मान सरकार को दूसरा मौका देने की इच्छा जता रहे हैं. पंजाब की जनता मान रही है कि भगवंत मान की सरकार ने विकास के नए मॉडल को स्थापित किया है. लोग उम्मीद कर रहे हैं कि आने वाले समय में और बेहतर काम होंगे.