लुधियाना के डॉक्टर ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा- 'घर वाले शादी के खिलाफ थे'

डॉक्टर ने दिल्ली के एक अस्पताल में आत्महत्या कर ली. 35 वर्षीय डॉक्टर सिमरप्रीत सिंह आनंद ने ड्यूटी रूम में एनेस्थीसिया की दवा का इंजेक्शन लगाकर अपनी जान दे दी. उन्होंने 3 पन्नों का सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें मुख्य वजह अपनी प्रेमिका से शादी न हो पाने को बताया गया है.

Pinterest
Antima Pal

पंजाब: लुधियाना के एक युवा डॉक्टर ने दिल्ली के एक अस्पताल में आत्महत्या कर ली. 35 वर्षीय डॉक्टर सिमरप्रीत सिंह आनंद ने ड्यूटी रूम में एनेस्थीसिया की दवा का इंजेक्शन लगाकर अपनी जान दे दी. उन्होंने 3 पन्नों का सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें मुख्य वजह अपनी प्रेमिका से शादी न हो पाने को बताया गया है.

लुधियाना के डॉक्टर ने की आत्महत्या

डॉ. सिमरप्रीत पिछले 3 साल से दिल्ली के इस अस्पताल में एनेस्थीसिया विभाग में सीनियर रेजिडेंट के पद पर काम कर रहे थे. वे बीआरएस नगर, लुधियाना के रहने वाले थे. उनके परिवार में पिता हरप्रीत सिंह आनंद, मां और एक बड़ा भाई हैं. सुसाइड नोट में डॉक्टर ने लिखा कि जिस लड़की से वे प्यार करते हैं, उससे शादी करने की अनुमति उनके माता-पिता नहीं दे रहे हैं क्योंकि दोनों की जाति अलग है. नोट में उन्होंने अपनी प्रेमिका (जो खुद डॉक्टर हैं) का नाम भी साफ-साफ लिखा है और कहा है कि उनका सारा सामान उसी को दे दिया जाए. 

रात ड्यूटी के दौरान घटना


पुलिस के अनुसार डॉ. सिमरप्रीत 4-5 जुलाई की रात 8 बजे से नाइट ड्यूटी पर थे. शाम को अस्पताल पहुंचने पर उन्होंने थकान और तबीयत खराब होने की शिकायत की. रात 10 बजे उन्होंने अपने टेक्निकल असिस्टेंट से कहकर खुद अपने बाएं हाथ में कैनुला लगवाया और कहा कि उन्हें कुछ दवाएं लेनी हैं. डॉ. सिमरप्रीत ने MBBS के बाद एनेस्थीसिया में एमडी किया था. उन्हें इस दवा की घातक डोज के बारे में अच्छी जानकारी थी. अगली सुबह करीब 9 बजे जब ड्यूटी रूम (नंबर-109) का दरवाजा अंदर से बंद मिला और बार-बार knocking के बावजूद कोई जवाब नहीं आया, तो स्टाफ ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया. वहां डॉक्टर को बेहोश हालत में मिले. सभी कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका.

पोस्टमॉर्टम और जांच

अस्पताल प्रबंधन ने तुरंत सिविल लाइंस थाने में शिकायत दर्ज कराई. उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया ने मामले की जानकारी दी. आज मेडिकल बोर्ड के सामने शव का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा. पुलिस सुसाइड नोट को भी जांच में शामिल कर रही है.