FIFA World Cup 2026

बटाला में केजरीवाल का बड़ा ऐलान: खाटूश्याम से हरिद्वार तक चलेंगी फ्री लग्जरी बसें, पटियाला काली मंदिर के लिए ₹80 करोड़ मंजूर

अरविंद केजरीवाल अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ सोमवार रात बटाला पहुंचे. यहां पंजाब सरकार की ओर से 'एक शाम भगवान शिव के नाम' थीम पर भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया. 

X
Antima Pal

बटाला: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ सोमवार रात बटाला पहुंचे. यहां पंजाब सरकार की ओर से 'एक शाम भगवान शिव के नाम' थीम पर भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया. 

बटाला में केजरीवाल का बड़ा ऐलान

मशहूर भजन गायक हंसराज रघुवंशी ने भक्तों को अपनी मधुर आवाज में भजनों का अमृत पिलाया. पूरा माहौल भक्ति और आस्था से भर गया. इस कार्यक्रम में केजरीवाल ने पंजाब सरकार की 'मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना' की खूब तारीफ की. 


उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत आम लोगों को धार्मिक यात्राएं मुफ्त में कराई जा रही हैं. फिलहाल श्रद्धालु आनंदपुर साहिब और अमृतसर के स्वर्ण मंदिर (दरबार साहिब) के लिए लग्जरी एसी बसों में मुफ्त यात्रा कर रहे हैं. 

1 अगस्त से शुरू होंगे नए रूट

अरविंद केजरीवाल ने बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि 1 अगस्त 2026 से इस योजना में तीन नए रूट जोड़ दिए जाएंगे. अब श्रद्धालु इन स्थानों की यात्रा भी मुफ्त कर सकेंगे:-

सालासर बालाजी

खाटू श्याम जी

मथुरा-वृंदावन

हरिद्वार-ऋषिकेश

यात्रा के दौरान बस, खाना-पीना और ठहरने की पूरी व्यवस्था पंजाब सरकार मुफ्त में करेगी. केजरीवाल ने लोगों से अपील की कि वे इस योजना का पूरा लाभ उठाएं और अपने परिवार के साथ पवित्र स्थानों के दर्शन करें. 

पटियाला काली माता मंदिर पर 80 करोड़ खर्च

केजरीवाल ने धार्मिक स्थलों के विकास पर भी जोर दिया. उन्होंने बताया कि पटियाला के प्रसिद्ध श्री काली माता मंदिर को भव्य रूप दिया जा रहा है. इस ऐतिहासिक मंदिर के सौंदर्यीकरण और विस्तार पर सरकार 80 करोड़ रुपये खर्च कर रही है. आधुनिक आर्किटेक्ट्स द्वारा तैयार किया गया मंदिर का नया मॉडल बेहद खूबसूरत है. उन्होंने कहा कि सितंबर महीने तक मंदिर का काम पूरा हो जाएगा और अक्टूबर से श्रद्धालु नए स्वरूप वाले मंदिर में माता के दिव्य दर्शन कर सकेंगे.