पंजाब में हाईवे सफर अब महंगा, 8 टोल प्लाजा पर टोल टैक्स बढ़ा
इस फैसले से चंडीगढ़, लुधियाना, अमृतसर, तरनतारन, फरीदकोट, बठिंडा, अबोहर, मौड़ और संगरूर मार्गों पर रोजाना यात्रा करने वाले वाहन चालकों पर अतिरिक्त बोझ पड़ा है. निजी कार, स्कॉर्पियो, क्रेटा जैसी हल्की गाड़ियों वाले लोगों को अब 5 से 10 रुपये ज्यादा टोल देना पड़ेगा. भारी वाहनों जैसे बस और ट्रक पर भी टोल में वृद्धि की गई है.
चंडीगढ़: पंजाब के प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों पर यात्रा करने वाले लोगों के लिए अब टोल टैक्स महंगा हो गया है. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने पंजाब के 8 टोल प्लाजा पर टोल दरों में 5 से 10 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी है. नई बढ़ी हुई दरें मंगलवार से लागू हो गई हैं.
इस फैसले से चंडीगढ़, लुधियाना, अमृतसर, तरनतारन, फरीदकोट, बठिंडा, अबोहर, मौड़ और संगरूर मार्गों पर रोजाना यात्रा करने वाले वाहन चालकों पर अतिरिक्त बोझ पड़ा है. निजी कार, स्कॉर्पियो, क्रेटा जैसी हल्की गाड़ियों वाले लोगों को अब 5 से 10 रुपये ज्यादा टोल देना पड़ेगा. भारी वाहनों जैसे बस और ट्रक पर भी टोल में वृद्धि की गई है.
किन टोल प्लाजा पर कितना बढ़ा टोल?
घुलाल टोल प्लाजा (चंडीगढ़-खरड़-लुधियाना राष्ट्रीय राजमार्ग)
कार/हल्के वाहन: एक तरफ 115 रुपये, दो तरफ 170 रुपये
बस: 390 रुपये
ट्रक: 580 रुपये
Also Read
कोट करोर टोल प्लाजा (अमृतसर-तरनतारन-हरिके-फरीदकोट-बठिंडा NH-15)
कार/हल्के वाहन: एक तरफ 50 रुपये, दो तरफ 70 रुपये
बस: 165 रुपये
ट्रक: 250 रुपये
काला टिब्बा टोल प्लाजा
कार/हल्के वाहन: एक तरफ 50 रुपये, दो तरफ 80 रुपये
NHAI हर साल टोल दरों में बढ़ोतरी करता है. इस बार पंजाब और हरियाणा के कुल 8 टोल प्लाजा पर यह बढ़ोतरी लागू की गई है. अधिकारियों के अनुसार यह वृद्धि मुद्रास्फीति और राजमार्ग रखरखाव की बढ़ती लागत को ध्यान में रखकर की गई है.
यात्रियों की प्रतिक्रिया
लोगों में इस बढ़ोतरी को लेकर नाराजगी है. खासकर रोजाना पंजाब के विभिन्न शहरों में आवागमन करने वाले निजी वाहन चालक और छोटे व्यापारी इससे परेशान हैं. उनका कहना है कि पहले से ही पेट्रोल-डीजल महंगा है, अब टोल भी बढ़ गया तो यात्रा का खर्च और ज्यादा हो जाएगा.
NHAI का कहना है कि बढ़े हुए टोल से मिलने वाली राशि का इस्तेमाल राजमार्गों को बेहतर बनाने, चौड़ी करने और रखरखाव में किया जाएगा. इससे यात्रा ज्यादा सुविधाजनक और सुरक्षित बनेगी.