संगरूर में ओलंपिक स्तर का स्विमिंग पूल तैयार! सीएम भगवंत मान ने किया उद्घाटन

पंजाब सरकार की एक और बड़ी उपलब्धि सामने आई है. मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार ने संगरूर में ओलंपिक स्तर का स्विमिंग पूल बनाकर तैयार कर लिया है.

X (@AAPPunjab)
Shilpa Srivastava

Punjab Olympic Level Swimming Pool: पंजाब सरकार की एक और बड़ी उपलब्धि सामने आई है. मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार ने संगरूर में ओलंपिक स्तर का स्विमिंग पूल बनाकर तैयार कर लिया है. इस पूल का उद्घाटन खुद सीएम भगवंत मान ने किया. यह पूल वार हीरोज स्टेडियम में बनाया गया है और अब आम लोगों के लिए खोल दिया गया है.

पूल बनाने पर कुल ₹9.50 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं. यह पूल अंतरराष्ट्रीय स्तर का है, जिसमें आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं. इसमें ट्रेनिंग, प्रैक्टिस और कॉम्पिटिशन सभी तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा सकेंगे. सीएम भगवंत मान ने उद्घाटन के दौरान कहा कि यह स्विमिंग पूल पंजाब के युवाओं के लिए बहुत बड़ा तोहफा है. अब बच्चे और युवा घर के पास ही ओलंपिक स्तर की सुविधाओं में स्विमिंग सीख सकेंगे. सरकार का लक्ष्य है कि पंजाब से नए स्विमिंग चैंपियन निकलें और देश-विदेश में पंजाब का नाम रोशन करें.


पुल बनाने क्या-क्या सुविधाएं हैं?

  • अंतरराष्ट्रीय स्टैंडर्ड का स्विमिंग पूल

  • आधुनिक ड्रेसिंग रूम और शावर

  • ट्रेनिंग के लिए जरूरी उपकरण

  • सुरक्षा और कोचिंग की बेहतर व्यवस्था

  • आम लोगों और खिलाड़ियों दोनों के लिए उपलब्ध

यह पूल न सिर्फ प्रोफेशनल स्विमर्स के लिए बल्कि आम नागरिकों, स्कूल के बच्चों और युवाओं के लिए भी उपयोगी साबित होगा. स्विमिंग एक अच्छा व्यायाम है, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है.

सरकार की खेल नीति:

मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है. संगरूर में यह नया ओलंपिक स्तर का स्विमिंग पूल इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. सरकार का मानना है कि बेहतर खेल सुविधाएं मिलने से पंजाब के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करेंगे. संगरूर के लोगों और पूरे पंजाब के खेल प्रेमियों के लिए यह खुशखबरी है. अब युवा पीढ़ी घर के पास ही विश्व स्तरीय सुविधाओं का लाभ उठा सकेगी.