संगरूर: मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार ने गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को यादगार बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है. सीएम भगवंत मान ने आज संगरूर में एक खास कार्यक्रम के दौरान 50 प्रचार वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. ये 50 वैन पूरे पंजाब के 13,000 गांवों में घूमेंगी. हर वैन में 30 मिनट का डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई जाएगी, जिसमें श्री गुरु रविदास जी के जीवन और उनकी शिक्षाओं को खूबसूरती से दिखाया गया है. इस डॉक्यूमेंट्री के जरिए लोगों को गुरु रविदास जी के संदेश, समानता, भाईचारे और सामाजिक न्याय की शिक्षा पहुंचाई जाएगी.
कार्यक्रम में संत समाज के सम्मानित प्रतिनिधि विशेष रूप से शामिल हुए. उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान की इस पहल की तारीफ की और कहा कि गुरु रविदास जी के विचारों को गांव-गांव तक पहुंचाने का यह बहुत अच्छा प्रयास है. सीएम भगवंत मान ने कहा कि गुरु रविदास जी का संदेश आज भी प्रासंगिक है. उनकी शिक्षाएं समाज को एकजुट रखने और हर वर्ग के उत्थान में मदद करती हैं. सरकार का प्रयास है कि पूरे पंजाब में इन शिक्षाओं को आम लोगों तक पहुंचाया जाए, खासकर युवा पीढ़ी इनसे जुड़ सके.
ਮਾਨ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਵਿਦਾਸ ਜੀ ਦੇ 650ਵੇਂ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਸੇਵਾਵਾਂ🙏🏻
— AAP Punjab (@AAPPunjab) June 30, 2026
CM ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਨੇ ਅੱਜ ਸੰਗਰੂਰ ਫੇਰੀ ਮੌਕੇ ਇੱਕ ਖ਼ਾਸ ਸਮਾਗਮ ਦੌਰਾਨ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਵਿਦਾਸ ਜੀ ਦੇ 650ਵੇਂ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ 50 ਪ੍ਰਚਾਰ ਵੈਨਾਂ ਨੂੰ ਹਰੀ ਝੰਡੀ ਦਿਖਾ ਕੇ ਰਵਾਨਾ ਕੀਤਾ। ਇਹ ਵੈਨਾਂ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਵਿਦਾਸ ਜੀ ਦੇ ਜੀਵਨ… pic.twitter.com/e4gidHSpGD
इसके फायदों की बात करें तो इसके जरिए गांवों में गुरु रविदास जी की जयंती और शिक्षाओं का प्रचार-प्रसार, लोगों में सामाजिक सद्भाव और बराबरी की भावना बढ़ेगी और युवाओं को सकारात्मक विचार मिलेंगे.
यह कार्यक्रम गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व (जन्मोत्सव) के उपलक्ष्य में चलाया जा रहा है. पंजाब सरकार की यह पहल न सिर्फ धार्मिक है बल्कि सामाजिक एकता को मजबूत करने वाली भी है. संगरूर के इस कार्यक्रम के बाद ये प्रचार वैन पूरे पंजाब में निकल पड़ी हैं. आने वाले दिनों में लाखों लोग गुरु रविदास जी के जीवन और संदेश से जुड़ सकेंगे.