चंडीगढ़ में बीजेपी दफ्तर के बाहर ब्लास्ट, सीआरपीएफ तैनात; इलाके को किया गया सील

पंजाब में भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय के बाहर विस्फोट की सूचना है. इस घटना से पार्टी दफ्तर के आसपास हड़कंप मच गया.

X/@ANI
Kanhaiya Kumar Jha

चंडीगढ़: पंजाब में भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय के बाहर विस्फोट की सूचना है. इस घटना से पार्टी दफ्तर के आसपास हड़कंप मच गया. अब तक किसी के घायल होने की कोई जानकारी नहीं मिली है.

यह धमाका चंडीगढ़ के सेक्टर 37 में हुआ. पुलिस विस्फोट के कारणों की जांच में जुटी है. बताया जा रहा है कि यह विस्फोट बहुत बड़ा नहीं था. सूत्रों के अनुसार पंजाब बीजेपी दफ्तर के बाहर सीआरपीएफ के जवान तैनात कर दिए गए हैं. घटनास्थल से छर्रे बरामद हुए हैं. फिलहाल धमाके के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस के साथ दमकल की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई हैं. इस पूरे इलाके को प्रशासन ने घेराबंदी कर दिया है. 

खबर अपडेट की जा रही है.