पंजाब: आम आदमी पार्टी पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने राज्य सरकार की गैंगस्टरों और नशे के खिलाफ चल रही मुहिम पर विस्तार से जानकारी साझा की. उन्होंने बताया कि आज गैंगस्टरों पर कार्रवाई का 164वां दिन है, जबकि नशे के खिलाफ युद्ध का 489वां दिन चल रहा है. दोनों अभियान अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ रहे हैं और बड़े-बड़े एक्शन जारी हैं.
धालीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार नशा और गैंगस्टरवाद को पूरी तरह जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है. युवाओं का भविष्य बचाना और पंजाब में शांति बहाल करना सरकार की प्राथमिकता है. उन्होंने जोर देकर कहा कि यह लड़ाई तब तक जारी रहेगी, जब तक आखिरी नशा तस्कर और गैंगस्टर जेल नहीं पहुंच जाते.
‘ਆਪ’ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁੱਖ ਬੁਲਾਰੇ ਤੇ ਵਿਧਾਇਕ ਕੁਲਦੀਪ ਧਾਲੀਵਾਲ ਨੇ ਦਿੱਤੀ ਅਹਿਮ ਜਾਣਕਾਰੀ !!
— AAP Punjab (@AAPPunjab) July 4, 2026
👉🏻 ਗੈਂਗਸਟਰਾਂ ‘ਤੇ ਵਾਰ ਦੇ 164ਵੇਂ ਦਿਨ ਅਤੇ ‘ਯੁੱਧ ਨਸ਼ਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ’ ਦੇ 489ਵੇਂ ਦਿਨ ਦੇ ਅੰਕੜੇ ਕੀਤੇ ਸਾਂਝੇ
👉🏻 ਕਿਹਾ, ਅੰਤਿਮ ਪੜਾਅ ਵੱਲ ਵਧ ਰਹੀਆਂ ਮੁਹਿੰਮਾਂ, ਹੋ ਰਹੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਕਾਰਵਾਈਆਂ pic.twitter.com/M7FN4IrgDR
नशे के खिलाफ अभियान 'युद्ध नशेयां विरुद्ध' के आंकड़े:- 1 मार्च 2025 से 25 जून 2026 तक पंजाब पुलिस ने नशे से संबंधित 5,091 मामले दर्ज किए और 7,105 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया. इस दौरान भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद किए गए.
हेरोइन: 3,103 किलोग्राम
अफीम: 831 किलोग्राम
पोस्त की भूसी: 6 क्विंटल 74 किलोग्राम
चरस: 84 क्विंटल 789 किलोग्राम
गांजा: 10 क्विंटल
कोकीन: 4 क्विंटल
आइस: 5 क्विंटल
नशीली पाउडर: 165 किलोग्राम
इसके अलावा 2,100 नशीली दवाइयां, इंजेक्शन और कैप्सूल भी जब्त किए गए. नशा तस्करों से 18.73 करोड़ से ज्यादा का ड्रग मनी बरामद हुआ. सरकार ने बड़े नशा तस्करों के घरों को भी ध्वस्त किया, जो पंजाब में पहली बार हुआ.
गैंगस्टरों पर 'गैंगस्ट्रां ते वार' अभियान:- धालीवाल ने बताया कि राज्यभर में 562 जगहों पर छापेमारी की गई. 332 अपराधियों को पकड़ा गया, जिनमें 147 खतरनाक अपराधी शामिल थे. कुल मिलाकर इस अभियान में अब तक 40,353 गैंगस्टरों और अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. आम लोगों को शामिल करने के लिए हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 शुरू किया गया, जिसे public अच्छा सहयोग मिल रहा है.