'शव सड़ रहा है, प्लीज ले जाएं...' पुलिस ने ट्विशा के परिवारवालों को पत्र लिखकर की अपील

ट्विशा शर्मा की मौत ने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खिंचा है. परिवार वालों की ओर से दोबारा पोस्टमार्टम की अपील की जा रही है. हालांकि अब पुलिस ने परिवार वालों पत्र लिख कर शव को ले जाने को कहा है और बताया कि मॉर्च्युरी में शव सड़ रहा है.

X (@Deb_livnletliv)
Shanu Sharma

ट्विशा शर्मा की मौत ने पूरे देश को सदमे में डाल दिया है. 12 मई को महिला का शव उसके ससुराल में फंदे से लटका मिला था. शव के पोस्टमार्टम के बाद उसे भोपाल के मॉर्च्युरी में रखा गया है. परिवार वाले चाहते हैं कि उसके शव का दोबारा पोस्टमार्टम किया जाए, क्योंकि उनका मानना है कि ट्विशा ने आत्महत्या नहीं की बल्कि उसे मार दिया गया. लेकिन एक बड़ी समस्या सामने आ रही है.

पुलिस वालों का कहना है कि मॉर्च्युरी में ट्विशा का शव सड़ने लगा हैं. इसके बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने परिवार को पत्र भी लिखा है. हालांकि दूसरी ओर ट्विशा के परिवार वाले अपनी बेटी का दोबारा पोस्टमार्टम करवाने की लड़ाई लड़ रहे हैं. उन्होंने इसके लिए राष्ट्रपति को भी पत्र लिखा है.

पुलिस ने ट्विशा के परिवार को  लिखा पत्र

पुलिस ने परिवार को लिखे एक पत्र में कहा कि ट्विशा का शव लंबे समय से मॉर्च्युरी में रखा है जिसके कारण उसके सड़ने की बहुत ज्यादा संभावना है. इसलिए, हम आपसे अनुरोध करते हैं कि कृपया शव लेने का इंतजाम करें. उन्होंने पत्र में लिखा कि अभी शव को AIIMS भोपाल की मॉर्च्युरी में -4 डिग्री सेल्सियस पर रखा गया है. लेकिन शव को सड़ने से बचाने के लिए -80 डिग्री सेल्सियस पर रखना जरूरी है. यह सुविधा AIIMS भोपाल में उपलब्ध नहीं है.

लेकिन परिवार वाले ट्विशा का दोबारा पोस्टमार्टम दिल्ली एम्स में करवाना चाहते हैं. परिवार वालों का आरोप है कि ट्विशा के ससुरालवालों ने उसकी हत्या की है. उनका कहना है कि ट्विशा ने कई बार अपने ससुरालवालों के बारे में बताया था कि वे उसे शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना देते हैं. उसकी मौत का कारण सही से पता चल पाए, इसलिए वे चाहते हैं कि दिल्ली एम्स में दोबारा पोस्टमार्टम हो. पुलिस की ओर से दोबारा पोस्टमार्टम करवाने पर कोई आपत्ति नहीं जताई गई है.

वायरल हो रहे पुराने चैट्स

ट्विशा और उसके पति समर्थ सिंह की मुलाकात एक डेटिंग एप पर हुई थी. जिसके बाद दोनों ने दिसंबर 2025 में शादी की थी. शादी के बाद ट्विशा प्रेग्नेंट भी हुई थी, लेकिन उसने बच्चे को अबॉर्ट करवा लिया था. उसने अपने परिवार वालों को बताया था कि उसका पति बच्चे को स्वीकार नहीं कर रहा था. उसने अपने ससुराल की कई और बातें अपने परिवार और अपनी दोस्त को बताई था. अब वो सभी पुराने चैट्स सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं. लोग इस मामले में जांच की मांग कर रहे हैं. इस मामले ने एक बार फिर से दहेज को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं.