IPL 2026

रामगढ़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, 6 महिलाओं समेत 12 लोगों को पुलिस ने धर दबोचा

झारखंड में पुलिस ने एक सेक्स रेकेट का भंडाफोड़ किया है. रामगढ़ जिले में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 12 लोगों को हिरासत में लिया है.

ai generated
Kuldeep Sharma

रामगढ़: झारखंड के रामगढ़ जिले में पुलिस ने अर्गड्डा बुध बाजार क्षेत्र में लंबे समय से चल रहे एक कथित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर दिया है. रामगढ़ थाना पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर इस इलाके में छापेमार कार्रवाई की थी जिसमें कुल 12 लोगों को हिरासत में लिया गया है. इनमें 6 महिलाएं और 6 पुरुष शामिल हैं.

गुप्त सूचना पर की कार्रवाई

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक उन्हें सूचना मिली थी कि सिरका बुध बाजार के पास कुछ लोग अवैध गतिविधियों में शामिल हैं. इसके बाद पुलिस ने सूचना की पुष्टि की और मौके पर अचानक धावा बोल दिया. इस दौरान कई लोग मौके से पकड़े गए हैं जबकि कुछ लोग भागने में सफल हो गए.

छापेमारी के बाद सभी पकड़े गए लोगों के खिलाफ पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं और अनैतिक देह व्यापार (रोकथाम) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है. जानकारी के अनुसार यह FIR रामगढ़ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नवीन प्रकाश पांडे के लिखित बयान पर दर्ज की गई है.

रांची के रहने वाले हैं कुछ आरोपी

पुलिस अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए पुरुषों में कुछ रांची जिले के रहने वाले हैं जबकि कुछ स्थानीय कलुआ पथरा गांव के निवासी हैं. अचानक हुई इस कार्रवाई से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग मौके से फरार भी हो गए. पुलिस अब फरार लोगों की तलाश कर रही है और इस पूरे नेटवर्क के सरगना का पता लगाने में जुटी है.

आरोपियों से पूछताछ में मिले अहम सबूत

जांच के दौरान पुलिस को मोबाइल फोन और पूछताछ से कुछ अहम सबूत भी मिले हैं जिनसे अवैध गतिविधियों की पुष्टि होने की बात कही जा रही है. इसी आधार पर सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है ताकि आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा सके. वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की गतिविधियां लंबे समय से इलाके के माहौल को खराब कर रही थीं. पुलिस की इस कार्रवाई का कई लोगों ने स्वागत किया है. 

परिजनों ने आरोपियों को बताया निर्दोष

वहीं गिरफ्तार किए गए रवि कुमार और विनोद कुमार के परिजनों ने उन्हें निर्दोष बताया है. उनका कहना है कि दोनों वहां ईंटें ट्रैक्टर से उतारने गए थे और उनका इस मामले से कोई कनेक्शन नहीं है. परिवार वालों ने पुलिस पर बिना सही जांच के कार्रवाई करने का आरोप भी लगाया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.