Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR की ओर तेजी से बढ़ रहा भीषण रेतीला तूफान, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
IMD ने दिल्ली-NCR में धूल भरी आंधी और तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. अगले कुछ घंटों में रेतीला तूफान पहुंचने और विजिबिलिटी कम होने की आशंका जताई गई है.
दिल्ली-NCR के लोगों को अगले कुछ घंटों में मौसम के बड़े बदलाव का सामना करना पड़ सकता है. मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि राजस्थान और हरियाणा की ओर से उठी तेज धूल भरी आंधी राजधानी की तरफ तेजी से बढ़ रही है. इस दौरान तेज हवाएं चलने, धूल छाने और दृश्यता घटने की संभावना है.
तेजी से बढ़ रहा धूल भरा तूफान
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी इलाकों से उठी धूल भरी हवाएं अब दिल्ली-NCR की तरफ बढ़ रही हैं. राजस्थान और हरियाणा के कई हिस्सों में इसका असर पहले ही दिखाई देने लगा है. विशेषज्ञों का कहना है कि अगले दो से तीन घंटों में राजधानी में तेज धूल भरी आंधी चल सकती है. इस दौरान आसमान में धूल की मोटी परत छा सकती है.
तेज हवाओं के साथ बढ़ेगी परेशानी
मौसम विभाग ने बताया है कि हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. तेज हवाओं के कारण कई इलाकों में पेड़ गिरने और बिजली बाधित होने जैसी घटनाएं भी हो सकती हैं. खासतौर पर बुजुर्गों, बच्चों और सांस संबंधी बीमारियों से जूझ रहे लोगों को घर के अंदर रहने की सलाह दी गई है.
गर्मी और AQI ने बढ़ाई चिंता
दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया. लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव ने लोगों की परेशानी पहले ही बढ़ा रखी है. अब धूल भरी आंधी के कारण हवा की गुणवत्ता और खराब होने का खतरा है. राजधानी का एयर क्वालिटी इंडेक्स पहले ही खराब श्रेणी में पहुंच चुका है. विशेषज्ञों का कहना है कि धूल के कण हवा में बढ़ने से सांस और आंखों से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं. कई इलाकों में शाम के समय धुंध जैसी स्थिति बनने की संभावना भी जताई गई है.
और पढ़ें
- MI VS RR: मुंबई के घर में राजस्थान की रॉयल दहाड़, MI को बुरी तरह रौंदकर प्लेऑफ के आखिरी टिकट पर किया कब्जा
- Jasprit Bumrah IPL: जसप्रीत बुमराह के 11 साल के आईपीएल करियर में पहली बार हुआ ऐसा, लगा ये बड़ा दाग
- IPL 2026: रोहित शर्मा के नाम हुआ सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड, सुनील नरेन और दिनेश कार्तिक को छोड़ा पीछे