दिल्ली में 10 वर्षीय बच्ची का रेप और हत्या, टैक्सी ड्राइवर गिरफ्तार; महरौली में मिला शव
दिल्ली के महरौली इलाके में एक 10 साल की नाबालिग लड़की का अपहरण, बलात्कार और हत्या कर दी गई. पुलिस ने टैक्सी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है.
महरौली: दिल्ली के महरौली इलाके में एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. एक 10 साल की नाबालिग लड़की का अपहरण, बलात्कार और हत्या कर दी गई. पुलिस ने बताया कि आरोपी टैक्सी ड्राइवर है, जिसे मात्र 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया. बता दें कि लड़की का परिवार बिहार का रहने वाला है. पिता-मां दोनों मजदूरी करते हैं.
परिवार किराए के घर में रहता था, लेकिन घर छूट जाने के बाद फुटपाथ पर रहने लगा था. 10 साल की बच्ची गुब्बारे बेचकर परिवार की मदद करती थी. परिवार में कुल 4 बच्चे हैं. सोमवार सुबह करीब 5 बजे परिवार ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर बताया कि उनकी बेटी लापता हो गई है.
Also Read
पुलिस ने शुरू की कार्रवाई:
महरौली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की. इलाके के सैकड़ों CCTV कैमरों की फुटेज देखी गई. जांच के दौरान एक संदिग्ध टैक्सी ड्राइवर की जानकारी मिली. पुलिस ने 25 वर्षीय बबलू नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जो ऐप-बेस्ड टैक्सी चलाता था. पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया.
दिल्ली पुलिस का कहना है कि महरौली इलाके में 11 साल की बच्ची के साथ रेप और उसकी हत्या के आरोप में एक कैब ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया है. यह गिरफ्तारी घटना के 6 घंटे के अंदर ही कर ली गई. ड्राइवर ने सोमवार, 22 जून की सुबह 5 बजे बच्ची का अपहरण किया था, जब वह अपने परिवार के साथ फ़ुटपाथ पर सो रही थी. आरोपी ने पुलिस के सामने कबूल किया कि उसने बच्ची की लाश फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर फेंक दी थी.
पुलिस ने आरोपी के बताए अनुसार महरौली के जंगली इलाके से बच्ची का शव बरामद कर लिया. पुलिस ने कहा है कि आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी और सभी कानूनी प्रक्रियाएं तेजी से चलाई जा रही हैं. पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है.