दिल्ली के मालवीय नगर के एक रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, करीब 20 लोगों की मौत

दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट के बेसमेंट में भीषण आग लगने से कम से कम बीस लोगों की जान चली गई. मामले की जांच चल रही है.

ANI X
Shilpa Srivastava

नई दिल्ली: दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में स्थित एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई. बता दें कि इस इलाके में एक लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट है, जिसके बेसमेंट में आग लगने से करीब 20 लोगों की जान चली गई. अधिकारियों के अनुसार, आग रेस्टोरेंट के बेसमेंट में लगी थी. इस बात की जानकारी दिल्ली फायर सर्विस को सुबह करीब 9:45 बजे मिली. घटना का पता चलते ही फायर सर्विस तुरंत मौके पर पहुंच गई. 

दमकलकर्मियों ने तुरंत बचाव अभियान शुरू कर दिया. आशंका जताई जा रही है कि इमारत के अंदर कई लोग फंसे हो सकते हैं. दिल्ली फायर सर्विस ने अभी तक 11 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है. इनमें से तीन लोगों को इलाज के लिए CATS एम्बुलेंस से पास के अस्पताल ले जाया गया.

10 दमकल गाड़ियां तैनात: 

आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन अभियान चलाया जा रहा है. मौके पर करीब 10 दमकल की गाड़ियां तैनात हैं. आग किस वजह से लगी थी, इसकी जानकारी नहीं लग पाई है.