US Israel Iran War

Husband Killed Wife: आधी रात को 10 साल बाद साधू के वेश में घर लौटा पति बना शैतान, हथौड़े से कर दी पत्नी की हत्या

प्रारंभिक जांच के अनुसार, मूल रूप से बिहार के मुंगेर का रहने वाला 55 वर्षीय प्रमोद पिछले 10 सालों से अपनी पत्नी से अलग रह रहा था और उसकी पत्नी दिल्ली में स्वास्थ्य सेवा सहायक के रूप में काम करती थी.

Sagar Bhardwaj

Delhi Crime News: साउथ दिल्ली के नेब सराय से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां साधु के वेश में 10 साल बाद घर वापस लौटे शख्स ने हथौड़े से अपनी पत्नी की हत्या कर दी.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह घटना बुधवार रात करीब 12 बजे हुई. मामला तब सामने आया जब पड़ोसियों ने किरण झा का खून से लथपथ शव देखा.  पुलिस ने बताया कि उन्हें सुबह 4 बजे इस घटना की जानकारी मिली. एक अधिकारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में हत्या प्रमोद झा रात करीब 12.50 बजे  किरण के घर की तरफ जाता दिखा. ऐसा लग रहा है कि वह हत्या कर फरार हो गया.  हत्या के पीछे के मकसद का अभी तक पता नहीं चल पाया है.

10 सालों से पत्नी से अलग रह रहा था प्रमोद

प्रारंभिक जांच के अनुसार, मूल रूप से बिहार के मुंगेर का रहने वाला 55 वर्षीय प्रमोद पिछले 10 सालों से अपनी पत्नी से अलग रह रहा था और उसकी पत्नी दिल्ली में स्वास्थ्य सेवा सहायक के रूप में काम करती थी. 1 अगस्त को प्रमोद बिहार के मुंगेर से दिल्ली आया था.

बेटे और बहू के साथ रहती थी किरण

पुलिस ने बताया कि किरण अपने बेटे दुर्गेश झा बहू कमल झा और पोती के साथ रहती थी. बेटा दुर्गेश बिहार के दरभंगा में एक माइक्रो फाइनेंस की कंपनी में काम करता है और हत्या के समय दिल्ली में नहीं था.

हथौड़ा बरामद

सबूत जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम मोके पर पहुंची. अधिकारियों ने बताया कि हत्या में इस्तेमाल किया गया हथौड़ा बरामद कर लिया गया है. पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए कई टीमों का गठन किया है और उन्हें रेलवे व बस स्टेशनों पर तैनात किया गया है.