T20 World Cup 2026

राजधानी में बारिश और तूफान की आशंका, आगे प्रचंड गर्मी या बरसात के फुहारे? जानें वीकेंड पर कैसा रहेगा मौसम

अधिकतम तापमान 34-35 डिग्री सेल्सियस हो सकती है. तूफानी मौसम के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. सप्ताहांत में मौसम खुशनुमा रहने की उम्मीद है, आईएमडी ने रविवार 25 मई तक आंधी और बारिश का अनुमान जताया है. मौसम विभाग की ओर से आने वाले दिनों में लू चलने को लेकर संभावना जताई गई है. 

Pinterest
Reepu Kumari

Delhi Weather Update: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई है, जिससे दिल्ली को राहत मिलने की उम्मीद है. आज राष्ट्रीय राजधानी में बहुत हल्की से लेकर बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है. बीते कुछ दिनों से यहां थोड़ी-थोड़ी बारिश हो रही है.

बुधवार को राजधानी में आंधी के साथ बारिश हुई, जिससे तापमान में काफी गिरावट आई और लोगों को काफी राहत मिली. IMD की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों में दिल्ली के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है.  वर्तमान में ये 34-35 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज की गई है.

शुक्रवार, 23 मई का पूर्वानुमान

शुक्रवार, 23 मई को आईएमडी ने दिल्ली में गरज के साथ हल्की से हल्की बारिश और बिजली गिरने का अनुमान लगाया है. आज के दिन आसमान में आंशिक रूप से काले बादल छाए रहने के आसार है. इसके अलावा, गरज के साथ 30 से 40 किमी/घंटा की गति से चलने वाली तेज़ हवाएँ अस्थायी रूप से 50 किमी/घंटा तक बढ़ सकती हैं, जिससे शाम और रात में धूल भरी स्थिति पैदा हो सकती है. अधिकतम तापमान 34-35 डिग्री सेल्सियस हो सकती है. तूफानी मौसम के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. सप्ताहांत में मौसम खुशनुमा रहने की उम्मीद है, आईएमडी ने रविवार 25 मई तक आंधी और बारिश का अनुमान जताया है. मौसम विभाग की ओर से आने वाले दिनों में लू चलने को लेकर संभावना जताई गई है. 

वीकेंड पर कैसा रहेगा मौसम?

24 मई: बहुत हल्की से हल्की बारिश/तूफ़ान/बिजली चमकने और तेज़ हवाएँ (गति 20-30 किमी प्रति घंटा) जो कि धूल भरी हवाओं के साथ गरज के साथ अस्थायी रूप से 40 किमी प्रति घंटे तक पहुँच सकती हैं, का पूर्वानुमान है. अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

25 मई:  रविवार को आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना है. आंशिक रूप से बादल छाए रहने तथा अधिकतम तापमान 38°C रहने का अनुमान है.

मानसून अपडेट

इसी अवधि के दौरान दक्षिण अरब सागर के कुछ और भागों, मालदीव और कोमोरिन क्षेत्र के शेष भागों, लक्षद्वीप क्षेत्र के कुछ भागों, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और दक्षिण एवं मध्य बंगाल की खाड़ी, उत्तरी बंगाल की खाड़ी और पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ भागों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने की संभावना है.