BIG HEALING HANDS 2.0 कॉन्क्लेव का आगाज, हेल्थकेयर सेक्टर की चुनौतियों पर होगी चर्चा, चिकित्सा जगत के हीरोज का होगा सम्मान
BIG FM की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में देशभर के तमाम बड़े डॉक्टर्स चाहे व आंकोलॉजिस्ट होंस न्यूरोलॉजिस्ट हों या फिर दूसरी बड़ी बीमारियों से संबंधित डॉक्टर्स हिस्सा लेंगे, जो ना केवल वर्तमान और भविष्य में हेल्थकेयर के क्षेत्र में आने वाली चुनौतियों पर चर्चा करेंगे बल्कि आपको गंभीर बीमारियों के इलाज व मेडिकल क्षेत्र की एडवांस टेक्नोलॉजी के बारे में भी जानकारी देंगे.
BIG FM की ओर से रविवार, 19 जुलाई को नई दिल्ली स्थित महिपालपुर के होटल रेडिसन ब्लू प्लाजा में 'Big Healing Hands 2.0 Conclave & Awards' का भव्य आयोजन किया जा रहा है, जहां देशभर के तमाम बड़े डॉक्टर्स चाहे व आंकोलॉजिस्ट होंस न्यूरोलॉजिस्ट हों या फिर दूसरी बड़ी बीमारियों से संबंधित डॉक्टर्स हिस्सा लेंगे, जो ना केवल वर्तमान और भविष्य में हेल्थकेयर के क्षेत्र में आने वाली चुनौतियों पर चर्चा करेंगे बल्कि आपको गंभीर बीमारियों के इलाज व मेडिकल क्षेत्र की एडवांस टेक्नोलॉजी के बारे में भी जानकारी देंगे.
स्वास्थ्य सेवाओं के दिग्गजों का होगा सम्मान
कॉन्क्लेव में स्वास्थ्य सेवाओं के भविष्य पर मंथन होगा. इसके बाद एक अवॉर्ड समारोह आयोजित किया जाएगा जिसमें हेल्थकेयर के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विशेषज्ञों को सम्मानित किया जाएगा. BIG FM द्वारा इस कार्यक्रम को आयोजित करने का उद्देश्य हेल्थकेयर समुदाय को एक साझा मंच उपलब्ध कराना और स्वास्थ्य सेवाओं के भविष्य पर सार्थक चर्चा को बढ़ावा देना है.
इसके अलावा इस कॉन्क्लेव में बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री अमीषा पटेल भी शामिल होंगी जो अपनी फिटनेस और देश के हेल्थकेयर सिस्टम पर अपने विचार साझा करेंगी.
Also Read
इसके अलावा कार्यक्रम में भारत में हेल्थ सेक्टर में रोबोटिक्स के फ्यूचर और अन्य नवाचारों पर भी चर्चा होगी. कुल मिलाकर कार्यक्रम में न केवल बीमारियों बल्कि बीमारियों से बचाव के तरीकों यानी स्वस्थ जीवनशैली पर भी चर्चा होगी.