महागठबंधन में सीटों को लेकर तनातनी, आज लालू यादव RJD नेताओं से करेंगे बैठक
Mahagathbandhan Seat Sharing: बिहार में महागठबंधन के बीच सीटों को लेकर काफी मतभेद है, जिसे निपटाने के लिए आज लालू प्रसाद यादव नेताओं के साथ बैठक करेंगे.
Mahagathbandhan Seat Sharing: बिहार में महागठबंधन अभी भी इस बात को लेकर संघर्ष कर रहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव में कौन सी पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी. इस पर मतभेद खत्म नहीं हो रहे हैं. राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) और कांग्रेस पार्टी के बीच मतभेद कुछ ज्यादा ही हो चला है. इस मुद्दे को सुलझाने के लिए, आरजेडी के वरिष्ठ नेता लालू प्रसाद यादव आगे आए हैं.
लालू प्रसाद यादव पटना में आरजेडी के टॉप नेताओं की एक अहम बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें उम्मीदवारों और गठबंधन के अन्य सदस्यों के साथ सीटों के बंटवारे पर चर्चा की जाएगी. साथ ही इसे अंतिम रूप भी दिया जाएगा.
कब और कहां होगी बैठक:
बता दें कि यह बैठक दोपहर 1:30 बजे राबड़ी देवी के आवास पर होगी. बैठक से पहले दोपहर 12 बजे तेजस्वी यादव के नेतृत्व में आरजेडी के बिहार नेताओं की एक और बैठक होगी. दोनों बैठकें इस बात पर केंद्रित होंगी कि चुनाव में आरजेडी की स्थिति कैसे मजबूत की जाए.
Also Read
- Bihar Elections 2025: चुनावी माहौल में पप्पू यादव बांट रहे थे 5 लाख रुपये, आचार संहिता के बीच मची खलबली
- Bihar Election: प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी में दोफाड़! उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी होते ही 'महाभारत'
- 'कुछ दल नैरेटिव सेट करना चाहते हैं', सुप्रीम कोर्ट में एसआईआर सुनवाई में चुनाव आयोग का बड़ा आरोप
किसे चाहिए कितनी सीट:
जहां कांग्रेस पार्टी 78 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है. वहीं, आरेजडी ने केवल 48 सीटों की पेशकश की है. इससे दोनों पार्टियों के बीच मतभेद हो गए हैं. इस गतिरोध को तोड़ने के लिए, लगभग 55 सीटों के बीच के रास्ते पर विचार किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि तेजस्वी यादव कांग्रेस को ज्यादा सीटें नहीं देना चाहते हैं, क्योंकि पिछले चुनावों में पार्टी का प्रदर्सन अच्छा नहीं रहा था. इस बीच, गठबंधन में शामिल वामपंथी दल भी ज्यादा सीट मांग रहे हैं.
बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे. पहला फेज 6 नवंबर को और दूसरा फेज 11 नवंबर को होगा. 14 नवंबर को वोटिंग की मतगणना की जाएगी. इसी दिन नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे.