Budget 2026

इधर PM मोदी कर रहे थे यूनिवर्सिटी का उद्घाटन, उधर नालंदा में हेडमास्टर पर चल गई गोली

Nalanda News: नालंदा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के दौरान ही जिले में एक बड़ी घटना सामने आई है. एक ओर PM नालंदा यूनिवर्सिटी का उद्घाटन कर रहे थे. उनके साथ सीएम नीतीश कुमार समेत कई मंत्री मौजूद थे. सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था थी. दूसरी तरफ एकंगरसराय प्रखंड के तेल्हाड़ा में बेखौफ अपराधी ने दिनदहाड़े स्कूल परिसर में घुसकर हेडमास्टर गोली मार दी.

Social Media
India Daily Live

Nalanda News: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के नालंदा पहुंचे. यहां उन्होंने नालंदा युनिवर्सिटी के नए कैंपस का उद्घाटन किया. इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कई मंत्री मौजूद थे. पूरे इलाके में सुरक्षा के लिए चाक चौबंद व्यवस्था की गई थी. इसी दौरान जिले में एक खौफनाक घटना सामने आ गई. PM के कार्यक्रम के दौरान ही नालंदा के एकंगरसराय प्रखंड के तेल्हाड़ा में गोली चल गई. यहां बदमाशों ने हेडमास्टर पर गोली मार दी. मामले में पुलिस ने दो संदिग्धों को पकड़ा है. उनसे पूछताछ की जी रही है.

मामला नालंदा के एकंगरसराय प्रखंड अंतर्गत तेल्हाड़ा आने वाले हाई स्कूल का है. वारदात में प्रभारी प्रधानाध्यापक संतोष कुमार गोली जख्मी हो गए हैं. घटना के बाद पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. बताया जा रहा है वारदात में दो और लोग शामिल हैं.

वारदात में 4 लोग शामिल

मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. हिलसा डीएसपी-2 गोपाल कृष्ण ने जानकारी दी की मामले में कुल 4 बदमाश शामिल हैं. इनमें से दो लोगों को पकड़ा गया है. डीएसपी गोपाल कृष्ण के अनुसार, प्रभारी प्रधानाध्यापक को गोली का छर्रा लगने से वह घायल हुए हैं. उनका इलाज चल रहा है. पुलिस हिरासत में लिए गए संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है. अभी तक गोलीबारी के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है.

कब हुई घटना?

वारदात CCTV कैमरों में कैद हो गई है. इसमें दिखाई दे रहे है कि बुधवार को 9 बजकर 25 मिनट के आसपास बदमाश परिसर में घुस आए. उन्होंने फोन पर बात कर रहे हेडमास्टर पर गोली चला दी. बताया जा रहा है बदमाश पहले हेडमास्टर को बाहर बुला रहे थे. जब वो नहीं आए तो बदमाश अंदर घुसकर छात्रों से मारपीट करने लगे और प्रभारी हेडमास्टर पर गोली चला दी.