आसमानी बिजली ने रील बना रही मुखिया की लड़की के अदाओं पर फेरा पानी, भगवान की दया से बच गई कहानी; Video
Bihar Viral Video: सोशल मीडिया पर बारिश का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो बिहार के सीतामढ़ी जिले का बताया जा रहा है. बरसात हो रही थी. एक लड़की अपने दोस्त के साथ रील बनाने के लिए छत पर पहुंचती है. जैसे ही वह रील बनाना शुरू करती है आकाशीय बिजली गिर जाती है. इसका बाद का दृश्य बहुत बहुत ही डरावना था. पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई थी. वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स शेयर कर रहे हैं.
Bihar Viral Video: बिहार के सीतामढ़ी में बारिश हो रहा थी. बरसात का मौसम देख एक गांव के मुखिया की लड़की रील बनाने छत पर गई थी. बरसात हो रही थी. बादल गरज रहे थे. पानी टिम-टिम बरसा रहा था लड़की शूट के लिए रेडी हो गई थी. जैसे ही वह खुद को कैमरे के सामने लाने की कोशिश करते है तभी आसमानी बिजली अपना विकराल रूप दिखा देती है और फिर जो होता है आप उसे खुद ही वीडियो में देखिए. भगवान की ही कृपा थी कि लड़की बाल-बाल बच गई.
पूरा मामला सीतामढ़ी के बेला थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. यहां के सिरसिया गांव में सानिया कुमारी नाम की एक लड़की अपने दोस्तों के साथ रील बनाने के लिए छत पर जाती है. उसकी दोस्त उसके वीडियो को रिकॉर्ड कर रही थी तभी आकाशीय बिजली गिरी. बिजली गिरने का दृश्य भी कैमरे में कैद हो गया.
आप भी देखें वीडियो
बिहार के सीतामढ़ी जिले की इस घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. लोग इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करके तरह-तरह की बातें कर रहे हैं.
Also Read
बिजली गिरने के बाद जैसे ही लड़की वहां से भागती है उसके भागने का दृश्य फिल्मों की तरह की लगता है. आप इस वीडियो को देखकर कहेंगे ही नहीं की वास्तविक हैं. लेकिन सच में ये वास्तविक वीडियो है. बिजली गिरते ही लड़की तेजी से अपनी जान बचाते हुए छत से नीचे की ओर भागती है.